छः दिन से लापता वृद्ध का शव सन्दिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला


छः दिन से लापता वृद्ध का शव सन्दिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला

खुटार(शाहजहांपुर)छः दिन पूर्व घर से घास काटने के लिए निकले वृद्ध महिपाल सिंह घर वापस नहीं लौटे मंगलवार को उनका शव गन्ने के खेत में एक पेड़ पर फंदे से लटकता सन्दिग्ध अवस्था में मिला।लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना क्षेत्र के गांव महुआ पीमई में रहने वाले महिपाल सिंह की पत्नी महादेवी ने चौदह अक्टूबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था।कि उनके 57 वर्षीय पति महिपाल सिंह बारह अक्टूबर को घर से घास काटने जाने की बात कह कर निकले थे लेकिन वह घर वापस नहीं लौटे उनके परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका।जिस पर लापता महिपाल सिंह की पत्नी महादेवी ने चौदह अक्टूबर को पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने महादेवी की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।छःदिन बाद मंगलवार को उनका शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में एक पेड़ पर फंदे के सहारे लटकता मिला शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।मृतक महिपाल सिंह का शव बुरी तरह सड़ चुका था बहुत ही बुरी बदबू आ रही थी।उनका शरीर व कपड़े काले हो चुके थे।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।मृतक महिपाल सिंह अपने पीछे पत्नी महादेवी व पुत्र जोगिंदर सिंह,नन्हे सिंह, विश्व प्रताप सिंह,धीरेंद्र सिंह, व परिवार वालों को रोता बिलखता छोड़ गये है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।