इसमें कक्षा 1 से 8 के बच्चों का बेसिक गणित और भाषा का आकलन किया जा रहा हैl


उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना- निपुण भारत जोकि बेसिक शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन के लिए लांच की गई थी, के तहत आज प्रदेश भर में एन ए टी निपुण  एसेसमेंट टेस्ट कराया  जा रहा है/
 इसमें कक्षा 1 से 8 के बच्चों का बेसिक गणित और भाषा का आकलन किया जा रहा हैl

 बच्चों को ओएमआर शीट दी गई है जिस पर वह उत्तर भर रहे हैं गोंदलामऊ के और मिश्रिख के स्कूलों के यह चित्र हैंl
 इस आकलन में सबसे बड़ी समस्या मोबाइल नेटवर्क की रही है जिससे शिक्षक शिक्षिकाएं हलकान घूमते नजर आये, क्योंकि ओएमआर सीटों का स्कैन भी करना है और शिक्षक बता रहे हैं कि नेटवर्क की बहुत बड़ी समस्या है जिस से स्कैन नहीं हो पा रहा हैl

 बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के महानिदेशक विजय किरण आनंद जीने इस परीक्षा हेतु व्यापक तैयारियां कर रखी हैं, जिसके तहत जिला स्तर के अधिकारी, जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान, की टीमें ब्लॉक स्तरीय ए आर पी टीम  लगाई गई हैं जो परीक्षा की शुचिता को जांच रही हैl

 प्रभात कुमार मिश्र अनुराग तिवारी के साथ अब तक टीवी के लिए

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।