बाइक चोरों के चेहरे और बाइक ले जाते हुए के फुटेज सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद 


खुटार में बाइक चोरों के हौसले बुलंद ।

बाइक चोरों के चेहरे और बाइक ले जाते हुए के फुटेज सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद 

लेकिन उसके बाबजूद खुटार पुलिस अंधेरे में तीर मारने का कर रही है, प्रयास

  जनपद शाहजहांपुर के थाना खुटार पुलिस को जहां दीपावली के त्यौहार पर नगर एवं ग्रामीण अंचलों में सतर्कता वर्तनी चाहिए तो वहीं खुटार नगर में पुलिस की इस भीड़भाड़ वाले त्यौहारों में लापरवाही सामने आई है, जहां पुलिस की निष्क्रियता के चलते बाइक चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं, कि थाना खुटार नगर क्षेत्र के मैलानी रोड तिकुनियां पर स्थित एक बैकरी & ब्रेड की दुकान के सामने से बाइक चोर बाइक को उठाकर नौ दो ग्यारह हो गए हैं, वहीं बाइक चोरों का बाइक को एक दूसरी बाइक से आनें और फिर दूसरी बाइक से धक्का लगाकर ले जाते हुए का सारा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है,लेकिन उसके बाबजूद थाना खुटार पुलिस ने अभी तक बाइक का पता नहीं लगा पाया है।

अपको बताते चलें कि मामला शाहजहांपुर के थाना खुटार नगर क्षेत्र का है। जहां पर बैकरी व्यवसायी रोज की तरह अपनी दुकान के सामने बाइक खड़ी कर अपनी बैकरी की बनी गोदाम में कार्य कर रहा था जहां से बाइक चोर उसकी बाइक को लेकर फरार हो गए वहीं इसकी सूचना पीड़ित ने थाना खुटार को तहरीर देकर अवगत कराते हुए बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है, लेकिन खुटार पुलिस की लापरवाही के चलते अभी तक न तो बाइक का पुलिस ने पता लगा पाया है, और न ही संलिप्त बाइक चोरों को पकड़ पाया है, जहां खुटार पुलिस की लापरवाही सामने आनें से व्यापारियों में रोष व्याप्त है, व्यापारियों का कहना है, कि थाना अध्यक्ष खुटार को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है। जिसके बाद पीड़ित सतेंद्र मिश्रा पुत्र रामबहादुर मिश्रा ग्राम गेंहुआ थाना खुटार ने सीओ, पुवायां और एसपी शाहजहांपुर से जल्द से जल्द बाइक बरामद करानें का अनुरोध किया है। 

सतेंद्र मिश्रा पीड़ित

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।