योगीराज सरकार में सूचना के अधिकार के अंतर्गत  मांगी गई सूचनाओं पर  खंड विकास अधिकारी पहला द्वारा   चलाया जा रहा  जादू का  खेल


योगीराज सरकार में सूचना के अधिकार के अंतर्गत  मांगी गई सूचनाओं पर  खंड विकास अधिकारी पहला द्वारा   चलाया जा रहा  जादू का  खेल :_______उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मे सूचना (r t i) के नाम  पर ब्लाक पहला के खंड विकास अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी द्वारा  जनता को दिखाया जा रहा ठेंगा  _________जनपद सीतापुर के ब्लाक पहला में ग्राम पंचायत मलेथू की सुधाकर पुत्र शत्रोहन के द्वारा कुछ विन्दुओं पर  सूचना मांगी गयी थी जिस पर खंड विकास अधिकारी पहला के द्वारा पूर्ण सूचना न देकर आधी अधूरी सूचना प्राप्त  करवा कर अपनी _अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे है।और प्रार्थी को गुमराह किया जा रहा है प्रार्थी ने कुछ दिन पहले कुछ अपात्र व्यक्तियों के विरुद्ध परिवार निर्देशक को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया था तो उस पर जो जांच कराई गई उसकी जांच आख्या खंड विकास अधिकारी पहला द्वारा आज तक प्रस्तुत नहीं की गई क्या ऐसे ही योगीराज सरकार में सूचना के अधिकार के नाम पर आखिर  में कब तक खंड विकास अधिकारी पहला द्वारा सूचना मांगने वाले प्रार्थी को गुमराह करते रहेंगे ।यदि इसी तरह से सूचना मांगने वालों को गुमराह किया जाएगा तो इस सूचना के अधिकार का मतलब ही क्या है । मै योगी सरकार से यह पूछना चाहता हूँ कि क्या सूचना मांगने पर ऐसे ही गुमराह किया जाएगा तो वह इस संदर्भ की शिकायत लेकर आखिर में किसके पास जाए महोदय जी से निवेदन है कि हमारी मांगी हुई सूचना पर तत्काल कार्यवाही करें।अब तक टीवी न्यूज रिपोर्ट अनुज मिश्रा के साथ 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।