दिल्ली जन्तर मन्तर पर हुये विशाल धरने मे ब्लाक स्योहारा के आधुनिक मदरसा शिक्षकों ने उठाई मांगे
दिल्ली जन्तर मन्तर पर हुये विशाल धरने मे ब्लाक स्योहारा के आधुनिक मदरसा शिक्षकों ने उठाई मांगे
अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त हुई,पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगो को गिरफ्तार किया
अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त हुई,पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगो को गिरफ्तार किया
मानपुर पुलिस ने पिछले एक महीने पहले एबी रोड के पास ग्राम भिचौली में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया था। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई थी। सोमवार को पुलिस ग्रामीण अधीक्षक भगवत सिंह विरदे ने अंधकत्ल मामले का खुलासा करते हुए एक महिला सहित चार लोगो को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार मृतक सुनील की मृत्यु के बाद पुलिस ने शक जाहिर करते हुए मृतक के पोस्टमार्टम के बाद आरोपियों को शंका के आधार पर पकड़ा तो जुर्म कुबूल नही कर रहे थे।जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो टूट पड़े। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जगदीश पिता बद्री कोहली,निवासी कुशलगढ़,उदयराम पिता झापडिया निवासी ग्राम बावड़ीपूरा,नालछा राजू पिता उदयराम निवासी बावड़ीपूरा,नालछा और नंदीबाई पति उदय राम निवासी बावड़ीपूरा,नालछा,जितेंद्र पिता मुकेश भाभर निवासी सराय धरमपूरी अपना जुर्म करना कुबूल किया। एडिशनल एसपी शशिकांत कनकने ने बताया कि आरोपियों से पुलिस ने पुछताछ की तो बताया कि मृतक सुनील मालवाड़ का फूफा है। उदयराम से बारीकी से पुछताछ करने पर उदयराम ने बताया कि मृतक सुनील ने अपने जीजा से 2 हजार रुपए उधार लिए थे। जगदीश के द्वारा बार बार मांगने पर वापस नही कर रहा था,और टाल मटोल कर रहा था,और शराब के नशे में होकर उदयराम और जगदीश को नंगी नंगी गालियां देने लगे और मारपीट के दौरान जगदीश ने फालिया से मृतक सुनील को सिर पर वार किए। जिससे सुनील वहीं पर बेहोश होकर गिर गया। फिर जगदीश उदयराम जितेंद्र और राजू ने मिलकर मृतक सुनील को पुलिया के पास रोड किनारे ले जाकर फेंक दिया। ताकि लोग समझे युवक का एक्सीडेंट हुआ होगा। उक्त कार्यवाही में एडिशनल एसपी शशिकांत कनकने मानपुर थाना प्रभारी अमित सिंह और सायबर सेल से आरक्षक रवि तिवारी सहित अन्य पुलिस जवानों की अहम भूमिका मामले का खुलासा करने में रही
हीरा सिंह ठाकुर के खास रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
दिल्ली जन्तर मन्तर पर हुये विशाल धरने मे ब्लाक स्योहारा के आधुनिक मदरसा शिक्षकों ने उठाई मांगे
पुष्प निकेतन का सत्रहवाँ स्थापना दिवस मनाया गया। तेनालीराम का नाटक रहा मुख्य आकृर्षण का केन्द्र।
Leave a Comment: