महिला जिला अस्पताल मे आशा बहुओं, आशा संगिनी व दलालो केळीजो को फंसाकर रूपये ऐठे जाने व रैकेट चलाने के सम्बन्ध में।
महिला जिला अस्पताल मे आशा बहुओं, आशा संगिनी व दलालो केळीजो को फंसाकर रूपये ऐठे जाने व रैकेट चलाने के सम्बन्ध में।
डंके की चोट पर ताल ठोककर पहलवानों के प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को लड़ने का चुनौती देते रहे
कुश्ती में ताकत और वजन पर भारी पड़ता रहा दावपेच
एक से बढ़कर एक कुश्ती ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया
डंके की चोट पर ताल ठोककर पहलवानों के प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को लड़ने का चुनौती देते रहे
यूपी अब तक टीवी न्यूज चैनल ताजपुर प्रखंड संवाददाता अब्दुल कादिर समस्तीपुर
ताजपुर /समस्तीपुर : - - - 15 अक्टूबर '22
ताकत और वजन पर भाड़ी पड़ता रहा दावपेच. पहलवानों का एक से बढ़कर एक दावपेच के आगे ताकतवर पहन भी चित्त होते रहे. डंके की चोट पर सांस रोककर दर्शक बड़े- बड़े पहलवानों को ढ़ेर होते देखते रहे. एक ओर दर्शकों ने विजेता पहलवानों को तालियां बजाकर स्वागत करते रहे तो दूसरी ओर आयोजकों ने नगर राशि ईनाम देकर विजेता पहलवानों को हौसला अफजाई किया.
मौका था एक दिवसीय जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का. मोतीपुर काली अखाड़ा ने कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय गांधी चौक से पूरब- दक्षिण स्थित काली मंदिर के पास शनिवार को किया था.
मौके पर मखदुमपुर के कुंदन पहलवान, बेगुसराय के नसीम पहलवान, मोहनपुर के अशोक राय, बेगुसराय के ईमतेयाज पहलवान, खगड़िया के इमरान पहलवान, चिकना के पटेल पहलवान, सोनवर्षा के रौशन पहलवान, सोचता के अतिश पहलवान, जनदाहा के मंटू पहलवान, सोचता के वीरेंद्र पहलवान, मुंगेर के सुनील पहलवान, चिकनौटा के गोलू पहलवान, मुंगेर के सन्नी पहलवान, महुआ के रंजन पहलवान, दलसिंहसराय के बादल पहलवान, मोहीउद्दीननगर के मणिकांत पहलवान, खगड़िया के इमरान, महुआ के राहुल, मुजफ्फरपुर के सुशील आदि ने कुश्ती में अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवान को पछाड़कर कुश्ती प्रतियोगिता में विजयी प्राप्त किया. विजयी पहलवानों को पाग एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया.
कुश्ती प्रतियोगिता का संचालन संयोजक सह पहलवान उमेश शर्मा द्वारा किया गया. कुशेश्वर शर्मा, अर्जुन शर्मा, जगदेव सिंह, विष्णुदेव राय सामाजिक कार्यकर्ता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, विनोद राय, राज कुमार राय आदि ने सहयोगी की भूमिका निभाया.
पूर्व पहलवान रामसागर शर्मा, जगदेव सिंह, विष्णु राय ने फीता काटकर उद्धाटन करते ही दर्जनों पहलवानों के ताल ठोंककर प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को ललकारा.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
महिला जिला अस्पताल मे आशा बहुओं, आशा संगिनी व दलालो केळीजो को फंसाकर रूपये ऐठे जाने व रैकेट चलाने के सम्बन्ध में।
योगी सरकार में जानवर सड़कों और खेतों में ही निवास करते हैं
राजकीय कन्या इंटर कालेज सीतापुर एवम आर एम पी पी जी कॉलेज सीतापुर में संचालित हो रही पेट परीक्षा का निरीक्षण किया
Leave a Comment: