कुल्हाड़ी से कर दी छाेटे भाई की गर्भवती पत्नी सहित साली की हत्या
यूपी के बदायूं के थाना जरीफनगर के गांव शेखुपुरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दो बड़े भाईयों ने अपने छोटे भाई की गर्भवती पत्नी (Pregnant Wife) और उसकी साली की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। वारदात करने के बाद से दोनों फरार हैं।
सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ ओपी सिंह (Badaun SSP Dr. OP Singh) और एसपी देहात सिदार्थ वर्मा ने जरीफनगर पुलिस बल के साथ मौका मुआयना किया। इसके साथ ही जल्द वारदात का राजफाश करने के निर्देश दिए।
दरअसल पूरा मामला मंगलवार देर रात का है। शेखुपुरा निवासी कमल सिंह हरियाणा (Hariyana) में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। उसकी पत्नी लज्जावती गर्भवती है। इसके चलते काम मे हाथ बंटाने के लिए उसने अपनी दस वर्षीय बहन मंजू को शेखुपुरा बुला लिया था। कमल सिंह के पांच और भी भाई हैं जो उसी घर मे रहते हैं।
इनमें से कमल चौथे नंबर का जबकि उससे बड़े रमेश, जंडेल, बहोरी व उससे छोटे भूपाल और भगतरी हैं। जिनमे से जंडेल और बहोरी का सोमवार को अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, इसके बाद वह दोनों अपने मायके चली गईं थीं। इसके बाद देर रात उन दोनों ने कमल की पत्नी से खाना आदि देने को कहा।
जिस पर फिर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान वह बहुत अधिक नशे की हालत में था। इसके बाद जब दोनों बहनें सोने के लिए चारपाई पर लेट गईं। इसी दौरान जंडेल और बहोरी ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिए, जिससे उनकी चीख निकल गई। कई प्रहार करने के बाद दोनों फरार हो गए। अन्य स्वजन ने पुलिस को सूचना दी।
दोनों बहनों को घायलावस्था ने सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने पहले लज्जावती को और कुछ देर बाद मंजू को भी मृत घोषित कर दिया। एसएसपी डॉ ओपी सिंह ने बताया कि टीमें लगा दी गईं हैं। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम बस्ती द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनपद के थाना दुबौलिया क्षेत्र के अंतर्गत स्कूल/कालेज व भीड़-भाड़ आदि स्थानों पर मनचलों एवं शोहद
Leave a Comment: