2022: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत तो इन 5 विशेष बातों का रखें ध्यान


करवा चौथ का व्रत...हर सुहागिनी के लिए जैसे सबसे बड़ा उत्सव। हां इसे सुहागोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। सनातन धर्म में विवाह को सबसे अधिक पवित्र संस्कार माना गया है। उसी तरह विवाह के बाद करवा चौथ व्रत को सर्वाधिक महत्वपूर्ण व्रत की मान्यता प्राप्त है। पति की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला यह व्रत इस बार कल यानी 13 अक्टूबर गुरुवार को है। बहुत सी नवविवाहिताएं होंगी जो पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी। पहली बार, जैसा कि नाम से ही नवउत्साह में मन आता है। निर्जला व्रत रहकर सजधज के पिया का चांद सा मुखड़ा देखकर व्रत खोलने का क्रेज, मन में जैसे उमंग भर देता है। लेकिन पहली बार का ये उत्साह कुछ विशेष बाताें को ध्यान में रखकर ही मनाएं तो बेहतर रहेगा। आधुनिक वास्तु एवं एस्ट्रो विशेषज्ञ दीप्ति जैन के अनुसार करवा चौथ पर मुख्यतः पांच बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

 

1- सरगी

 

करवा चौथ व्रत की शुरुआत सुबह सूर्योदय से पहले सरगी खाकर की जाती है, जो कि सास अपनी बहू को देती है। सरगी में मिठाइयां, फल, कपड़े, श्रृंगार का सामान दिया जाता है। ये फल, मिठाइयां, दूध, दही, पनीर आदि खाकर व्रत शुरू किया जाता है और फिर पूरे दिन निर्जला रहना होता है। इस दौरान व्रती महिलाएं अपनी सास और बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद जरूर लेती हैं।

2- सोलह शृंगार

 

करवा चौथ व्रत पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। इस दिन सोलह शृंगार जरूर करें। हाथों में मेहंदी सजाएं। पूरा शृंगार करें। ऐसा करने से चौथ माता अखंड सौभाग्‍य का वरदान देती हैं।

3-लाल रंग

 

करवा चौथ व्रत के दिन लाल रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ माना जाता है। पहली बार की व्रती महिलाएं शादी का जोड़ा पहनें तो और भी अच्‍छा है। वरना कोई अन्‍य लाल रंग की ड्रेस पहन सकती हैं। ध्‍यान रहे इस दिन काला, भूरा या सफेद रंग न पहनें।

4- बायना

 

करवा चौथ के दिन व्रती महिला के मायके से बायना भेजा जाता है। इसमें कपड़े, मिठाइयां, फल आदि होते हैं। बेहतर होगा कि बायना शाम को करवा चौथ की पूजा से पहले ही पहुंच जाए।

5- पारण

 

करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं शाम को पूजा करती हैं और फिर चंद्रमा को अर्ध्‍य देकर व्रत खोलती हैं। इस दौरान पति के हाथ से पानी पीकर यह व्रत खोला जाता है। व्रत खोलने के बाद पूजा का प्रसाद खाएं और फिर सात्विक भोजन ही करें। इस दिन लहसुन.प्‍याज या नॉनवेज खाने की गलती न करें। ऐसा करने से व्रत का फल नहीं मिलता और जीवन में मुसीबत आने की आशंका रहती है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।