सड़क सुरक्षा अभियान/जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान उन्होंने इस वर्ष की गयी कार्यवाहियों की जानकारी ली
सड़क सुरक्षा अभियान/जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान उन्होंने इस वर्ष की गयी कार्यवाहियों की जानकारी ली
दोनों बीवियों से हुई बेटियों से दुष्कर्म किया। अपनी बहन तक को नहीं छोड़ा। और तो और अपनी सास के साथ भी दुष्कर्म की कोशिश की
आरोप है कि इस शख्स ने दो शादियां कीं। दोनों बीवियों से हुई बेटियों से दुष्कर्म किया। अपनी बहन तक को नहीं छोड़ा। और तो और अपनी सास के साथ भी दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ऐसे घिनौने आरोपों को सुनकर खुद ही परेशान है।

पीड़िता का दावा है कि उसके पिता ने काफी पहले मां को घर से निकाल दिया। लेकिन उसे और अपने भाई को साथ रखा। जब पीड़िता बड़ी होने लगी तो पिता ने बेटे को भी भगा दिया और बेटी के साथ कुकर्म करने लगा। महीनों अपनी नाबालिग पुत्री का शोषण करने के बाद भी जब पिता का मन नहीं भरा तो उसने पुत्री को घर से निकाल दिया।

अब आलम यह है कि हवस की शिकार नाबालिग छात्रा अपनी मां के साथ न्याय के लिए दर दर की ठोकर खा रही है। तो वही पुलिस इस मामले में टालमटोल करती नजर आ रही है। दरअसल पूरा मामला मटिहानी थाना क्षेत्र की है जहां हवस के पुजारी एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और अपनी पुत्र तथा पुत्री को अपने साथ रख लिया।
बाद में जब पुत्री बड़ी होने लगी तो हैवान पिता की नियत भी बदलने लगी और उसने पुत्र को भी मारपीट कर घर से निकाल दिया। तत्पश्चात पुत्र अपनी मां के पास मां के मायके चला गया और इस बीच उक्त व्यक्ति ने पिता पुत्री के रिश्ते को कलंकित करते हुए कई बार अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
आरोपित की पत्नी के अनुसार उसके पति ने दो शादियां की हैं। दूसरी पत्नी का दावा है कि वह अपनी पहली पत्नी की पुत्री को एवं अपनी सगी बहन के साथ भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वह लोग भी उसे छोड़कर अलग रहते हैं। यहां तक कि आरोपित ने अपनी सास के साथ भी दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

इस संबंध में पीड़िता के द्वारा कई बार मटिहानी थाने में लिखित रूप से आवेदन दिया गया लेकिन पुलिस टाल मटोल करती रही और आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद भी मजे से बाहर घूम रहा है । थक हार कर अपनी पुत्री को लेकर प्रीत मा बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार के साथ-सथ न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा भी खटखटा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सड़क सुरक्षा अभियान/जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान उन्होंने इस वर्ष की गयी कार्यवाहियों की जानकारी ली
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत बारीगांव नेवादा के देव तुल्य जनता ने मीडिया कर्मियों का भव्य स्वागत किया–
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांती के लिए किया गया श्रद्धांजलि
Leave a Comment: