दोनों मार्गो की बदहाल स्थिति के चलते आये दिन कोई ना कोई घटना बड़ी होती रहती है


कोपागंज मऊ

कोपागंज से अफजल गनी की रिपोर्ट

कोपागंज क्षेत्र के नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर से कोटवा कोपडा व धवरीयासाथ से बरलाई को जाने वाली दोनों प्रमुख मार्ग काफी जर्जर हो गयी है । यही नही उक्त दोनों मार्गो की बदहाल स्थिति के चलते आये दिन कोई ना कोई घटना बड़ी होती रहती है । इसे लेकर समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने दर्जन भर ग्रामीणों के साथ जिलामुख्यालय पहुंच अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी विभाग को तत्काल उक्त मार्गो को दुरूस्त करने सम्बन्धी ज्ञापन दिया । उधर समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इसके पूर्व सपा सरकार में भी उक्त मार्ग की मरम्मत के लिए कई बार आवाज उठाया गया लेकिन किसी ने भी ध्यान नही दिया । अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है इसे देखते हुए पुनः एक बार फिर उक्त मुद्दा उठाया जा रहा है जिससे सरकार का ध्यान दोनों मार्गो पर हो जाय उनका कायाकल्प हो जाय


बाइट-धर्मेंद्र कुमार सिंह समाजसेवी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।