किसानों के सपने हुए चूर चूर देखते ही देखते किसानों की फसल को अपने आगोश में ले लिया
किसानों के सपने हुए चूर चूर देखते ही देखते किसानों की फसल को अपने आगोश में ले लिया
ऑपरेशन प्रहार” के तहत अंतराष्ट्रीय मोबाईल चोर गैंग का भांटाफोड़,
ऑपरेशन प्रहार” के तहत अंतराष्ट्रीय मोबाईल चोर गैंग का भांटाफोड़,
बदमाशो से ब्रांडेड कम्पनीयो के चोरी/ लूट किये 69 नग मोबाईल फोन सहित एक्टीवा कुल कीमती 31 लाख का मश्रूका भँवरकुआं पुलिस की गिरफ्त में
बदमाश बड़ी अंतराष्ट्रीय गैंग जो दुबई, नेपाल व अन्य राष्ट्र को करते थे, मोबाईल फोन का सप्लाय,
बदमाशो व्दारा चोरी/ झपटे/ जेबकटी/ छीने गये मोबाईल फोन को प्रदीप माधवानी मोबाईल के पार्ट्स को खोलकर खुले बाजार में तथा अन्य राष्ट्र में करता था, सप्लाय
बदमाशो ने भँवरकुआं क्षेत्र व शहर व ग्रामीण क्षेत्र के अन्य थाना क्षेत्रो के अलग अलग स्थानों से चुराये मोबाईल फोन जिसमें बड़ी मोबाईल कम्पनियो के मोबाईल एप्पल, सैमसंग, वनप्लस, वीवो, रियलमी, रेडमी, नोकिया, मोटोरोला, ओप्पो, पोको टैक्नो, नारजो व एमआई तथा अन्य कम्पनियो के कुल 69 मोबाईल फोन लूट व चोरी की घटनाएँ,
बदमाश सुनसान ईलाके व पैदल चलने वाले लोगो को बनाते थे, निशाना,
बदमाश राईडर हाई स्पीड मोटरसाईकलो सहित एक्टीवा से देते थे, घटनाओ को अंजाम,
बदमाशो से उक्त घटनाओ के अलावा ओर भी बड़ी घटनाओ के हो सकते है, बडे खुलासे,
इन्दौर महानगर दिनांक 10/10/2022 इन्दौर शहर में अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त महोदय, महानगर इन्दौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय, इन्दौर श्री मनीष कपूरिया एवं पुलिस उपायुक्त महोदय, जोन-4 इन्दौर श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो जैसे लूट, डकैती, नकबजनी, चोरी, मोबाईल चोरी करने बदमाशों व संदिग्धों की धरपकड़ के संबंध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । निर्देशो के तारतम्य में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री प्रशांत चौबे व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग जूनीइन्दौर श्री दीशेष अग्रवाल के द्वारा थाना प्रभारी थाना भँवरकुआं शशिकांत चौरसिया को निर्देशित किया गया था ।
उक्त निर्देशों के तारतम्य में थाना क्षैत्र में नकबजनी, वाहन, मोबाईल चोरी करने वाले बदमाशो की पतारसी एवं धरपकड हेतु सघन अभियान चलाया गया । इसी क्रम में दिनांक 10.10.2022 को फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना भँवरकुआं इन्दौर पर अप.क्र. 1039/2022 धारा 379, 356, 382 भा.द.वि. का प्रकरण अज्ञात आरोपियो के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण में फरियादी व्दारा बताई हुलिये के बदमाशो के संबंध में घटना स्थल के आसपास व आने जाने रास्तो में लगे लगभग 200 सीसीटीव्ही कैमरो फुटेज खंगालते घटना में आये हुलिये के बदमाशो की पतारसी करते पुलिस व्दारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया जाकर जानकारी प्राप्त हुई की उक्त हुलिये के एक्टीवा सवार बदमाश वारदात की नियत से तीन इमली रिंग की तरफ रोड़ पर घुम रहे है । उक्त मोटर सहित बदमाश विशेष जूपिटर अस्पातल के पास रिंग रोड पर दिखे जो पुलिस को देखकर हडबडाहट करते भागने लगे पुलिस व्दारा शंका कर पीछे करते बदमाशो को पकड़ा बदमाशो की पहचान 1- प्रिंस गोडवानी पिता राजेश उम्र 23 साल निवासी प्रकाश अपार्टमेंट खातीवाला टैंक इन्दौर, 2- सन्नी उर्फ संतोष कुदवानी पिता राजकुमार उम्र 34 साल निवासी जयरामपुर कालोनी इन्दौर व 3- प्रदीप माधवानी पिता जयपालदास उम्र 38 साल निवासी जयरामपुर कालोनी इन्दौर के रुप में हुई । गिरफ्तारशुदा बदमाशों से भँवरकुआं थाना क्षेत्र व शहर के अन्य स्थानो से चुराये गये मोबाईल फोन जिसमें बड़ी बड़ी मोबाईल कम्पनियो के मोबाईल फोन जिसमें एप्पल, सैमसंग, वनप्लस, वीवो, रियलमी, रेडमी, नोकिया, मोटोरोला, ओप्पो, पोको टैक्नो, नारजो व एमआई तथा अन्य कम्पनियो के कुल 69 मोबाईल फोन लूट व चोरी की घटनाओ के कीमती 30 लाख लगभग सहित एक एक्टीवा भी पुलिस ने जप्त किये गये है । मौके से एक बदमाश अरुण चौहान फरार हो गया है । गिरफ्तारशुदा आरोपियो से जानकारी मिली है कि उक्त घटना में लूट/ चोरी के मोबाईल फोन दुबई, नेपाल सहित अन्य राष्ट्र को करते थे, सप्लाय बदमाशो से उक्त घटना के अलावा अन्य वारदातो के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भँवरकुआं व्दारा गठित पुलिस टीम आर. कमलेश चोरे, आर. के.सी. शर्मा, आर. राहुल जाट, आर. श्याम मालवीय, आर. कपील रावत व आर. आशीष शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही ।
इंदौर से हीरा सिंह ठाकुर
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
किसानों के सपने हुए चूर चूर देखते ही देखते किसानों की फसल को अपने आगोश में ले लिया
रबी उल अव्वल वाराह (वाराबफात) का जुलूस नगर के मोहल्ले व ग्रामों की गलियों से भारी बरसात के बीच निकाला गया
मक्की धान बाजरा उड़द सहित अन्य कई फसलों को भारी नुकसान बतादें बदायूं के सभी तहसील क्षेत्र मैं 4 दिन से लगातार भारी बारिश हो रही है
Leave a Comment: