जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (जेल) एचके लोहिया का शव सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में उदेयवाला स्थित उनके दोस्त के घर बरामद हुआ
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (जेल) एचके लोहिया का शव सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में उदेयवाला स्थित उनके दोस्त के घर बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार, किसी तेजधार हथियार से लोहिया का गला रेता गया है। वहीं, शव को जलाने की भी कोशिश की गई है। घटना के बाद से फरार घर के नौकर पर ही हत्या का संदेह जताया जा रहा है। रात तक पुलिस जांच में जुटी रही। इस बीच, देर रात लोहिया का शव जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कालेज (जीएमसी) अस्पताल में पहुंचाया गया।पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया और कहा कि जसीर के रूप में पहचाने गए उसके घरेलू नौकर को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। फिलहाल नौकर फरार है। सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि संदिग्ध ने 57 वर्षीय लोहिया के शरीर को आग लगाने का भी प्रयास किया। बता दें कि लोहिया को अगस्त में केंद्र शासित प्रदेश में जेलों का महानिदेशक नियुक्त किया गया था।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र के गाँव मितौरा की निवासिनी रेशमा उम्र 22 वर्ष पुत्री सफीक आज सुबह लगभग 9:00 बजे आदर्श ग्राम पंचायत मितौरा विकास खण्ड रामपुर मथुरा भवन के पीछे लगे टावर पर अज्ञात कारणों से चढ़ गयी,
हरियाणा: सोनीपत में पिता ने बेटियों से मिलने की चाहत में दम तोड़ दिया. बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से मना किया और वीडियो कॉल पर ही संस्कार देखा. बड़ी बेटी
Leave a Comment: