कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र के गाँव मितौरा की निवासिनी रेशमा उम्र 22 वर्ष पुत्री सफीक आज सुबह लगभग 9:00 बजे आदर्श ग्राम पंचायत मितौरा विकास खण्ड रामपुर मथुरा भवन के पीछे  लगे टावर पर अज्ञात कारणों से चढ़ गयी, 


रिपोर्ट- ए. के. विश्वकर्मा
महमूदाबाद सीतापुर, 
3 अक्टूबर 2022,

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को  मिली कामयाबी, 

कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र के गाँव मितौरा की निवासिनी रेशमा उम्र 22 वर्ष पुत्री सफीक आज सुबह लगभग 9:00 बजे आदर्श ग्राम पंचायत मितौरा विकास खण्ड रामपुर मथुरा भवन के पीछे  लगे टावर पर अज्ञात कारणों से चढ़ गयी, 

इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा डायल 112 पर दी गयी, 

सूचना मिलते ही पैंतेपुर चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रताप सिंह एवं पीआरवी बाइक 3338 के जवान होमगार्ड फूल चन्द्र रावत कांस्टेबल विकास यादव आनन फानन में मौके पर पहुँच गये, 

उसके तुरन्त बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजयेन्द्र सिंह मय हमराही एवं महिला कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे, 

सूचना मिलते ही पीआरवी 1826 बुलेरो, व पीआरवी 1786 इनोवा के जवान मौके पर पहुँच गये, 

मौके की नजाकत को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजयेन्द्र सिंह व पैंतेपुर चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रताप सिंह ने बड़ी ही सावधानी का परिचय देते हुए उस लड़की को टावर से सुरक्षित नीचे उतार लिया,

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।