अदालत व उच्च अधिकारियों के आदेश बेमानी,पैसे की दम पर नाचती लोनार थाने की पुलिस 


अदालत व उच्च अधिकारियों के आदेश बेमानी,पैसे की दम पर नाचती लोनार थाने की पुलिस 

बावन/हरदोई_उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रभु श्रीराम का नाम लेकर प्रदेश में राम राज्य स्थापित करने का नित नया प्रयोग करते नही थक रहे है। इसी क्रम मे पुलिस के आलाधिकारी रोज ही पुलिस सुधार के नये नये आदेश निर्देश जारी करते रहते है। लेकिन एसी रूम मे बैठकर आदेश देने से उत्तर प्रदेश की पुलिस सुधरने वाली नही हैँ। धरातल पर आम आदमी के बीच शायद यूपी पुलिस की छवि बहुत ही दागदार है। कभी नेताओं के इशारे पर नाचते हुये निर्दोषों को पुलसिया रौब गालिब करते है। तो कहीं पैसे के लिये अपना ईमान बेचकर गरीबों को सताने लगती है। जबकि सत्ता के नशे मे चूर खद्दरधारी बडे मंचों से कानून व्यवस्था व राम राज्य की बात कहकर अपने घडियाली आंसू बहाते यत्र तत्र देखे जा सकते है। राज्य मे ऐसा अन्यत्र न भी हो सकता है लेकिन हरदोई जिले के थाना लोनार क्षेत्र मे पैसे के लालच मे खाकी रोज ही नीलाम हो रही है। इस थाना क्षेत्र के गांव बावन मे सर्वेश कुमार पुत्र गंगा सागर व पड़ोसी विनोद कुमार रमेश कुमार के मध्य जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दंबंग विनोद व रमेश ने जबरन पुलिस को साथ मे लेकर सर्वेश की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उसकी जमीन पर दरवाजा लगाने का प्रयास किया। जिसको लेकर सर्वेश ने सिविल जज जूनियर डिवीजन पश्चिमी की अदालत मे वादयोजित कर भौमिक अधिकार सुरक्षित करने की गुहार लगायी है। इधर सूत्रों द्वारा मिली जानकारी अनुसार थाना लोनार की चौकी बावन के प्रभारी रजनीश त्रिपाठी ने रूपये लेकर पूरी तरह कब्जा कराने का मन बना लिया है। चौकी के दरोगा ने बैठकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। ऐसा होता देख सर्वेश ने पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी से न्याय की गुहार लगायी। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल काम रोकने के निर्देश दिये तब जाकर काम रूका है। काम रूकने से बौखलाए दरोगा की बातों से प्रतीत होता है कि अदालत तो उनकी जेब मे पडी रहती है। एसपी का आदेश भी देख लेगें। चौकी के दरोगा के इस एक्शन से सर्वेश काफी भयभीत है। उसको अब जेल जाने के साथ जमीन खोने का डर सता रहा है। ऐसे मे रामराज्य की दुहाई देने वाले मुख्यमंत्री योगी जी व उनकी पार्टी के नेता विधायक सासंद इस पुलिसिया आंतक को रोक कर खाकी को ऐसे दण्ड का निर्धारण करें कि खाकी की ओट रौब गालिब कर गरीबों का खून चूसने वाले खाकी धारियों की रूह कांप उठे। वही दरोगा से पूछे जाने पर बताया गया कि  उक्त जमीन बिनोद कुमार वा रमेश कुमार की है उसमें सर्वेश कुमार का कुछ है, ही नहीं जबकि सर्वेश कुमार के अनुसार विपक्षी पहले भी उसकी जमीन पर कब्जा कर चुके हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।