महानवमी व विजयादशमी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी


महानवमी व विजयादशमी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस पावन अवसर पर कहा कि संसार की समस्त व्यवस्थाओं को आदिशक्ति मां भगवती संचालित करती हैं और इनके अनंत रूप हैं।

 

आदिशक्ति प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर संपूर्ण पृथ्वीलोक पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। यह पर्व केवल उपवास का नहीं बल्कि नारी शक्ति और उनके प्रति सम्मान का भी प्रतीक है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी महानवमी व विजयादशमी की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समृद्धशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने अंदर की बुराई का नाश कर अच्छाई के पथ पर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।