बड़ी खबर-
ग्राम पंचायत रामनगर में पानी में चल रहा मिट्टी पटाई कार्य
बड़ी खबर-
ग्राम पंचायत रामनगर में पानी में चल रहा मिट्टी पटाई कार्य
- पानी में फर्जी मनरेगा कार्य दिखाकर ग्राम प्रधान , रोजगार सेवक , सचिव सरकारी धन लूटने मे मस्त
- छः माह से ग्राम पंचायत में नही हुआ है कोई कार्य- समस्त ग्रामीण
- बहु प्रधान ससुर जेई लगभग २० वर्ष से दुबौलिया ब्लाक में कार्यरत
दुबौलिया बस्ती- बस्ती जिले के विकासखण्ड दुबौलिया के अर्न्तगत ग्राम पंचायत राम नगर में जल में मनरेगा कार्य चल रहा है अर्थात जहां एक महीने से पानी भरा है वहां दो साइडों पर मिट्टी पटाई कार्य चल रहा है । पहला कार्य सुशीला देवी के घर से राम अवतार के खेत तक चकरोड पटाई कार्य एवं दूसरा कार्य सिद्धू के खेत से सुकरू के खेत तक चकरोड पटाई कार्य । दो साइडो को मिलाकर 38 मनरेगा मजदूरों की आनलाइन उपस्थिति लगायी जा रही है मीडिया टीम ने राम नगर ग्राम पंचायत का धरातलीय सर्वेक्षण किया जहां प्रधान व सचिव द्वारा आनलाइन कार्य दिखाया जा रहा है तो ग्रामीणों से पता चला कि ग्राम पंचायत में छः महीने से कोई कार्य नही हुआ है मात्र कागजों में फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है ग्राम पंचायत में चारों तरफ पानी भरा है। इस संम्बध में सचिव विनय कुमार शुक्ला से जानकारी प्राप्त की गयी तो सचिव ने बताया कि हमे नही पता है कि ग्राम पंचायत राम नगर में क्या कार्य चल रहा है ? हम प्रधान से पूछ नही सकते हैं कौन सा कार्य ग्राम पंचायत में चल रहा है । रोजगार सेवक सोनू जायसवाल से फोन के माध्यम से बातचीत किया गया तो रोजगार सेवक ने बताया कि दो साइडों पर कार्य चल रहा है दो साइडों को मिलाकर 35 मनरेगा मजदूर कार्य कर रहे हैं । लेकिन हम साइड नही दिखा सकते हैं । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमन पाण्डेय ने कहा कि अभी हम आनलाइन कार्य करा रहे हैं लेकिन पानी में चल रहे मनरेगा कार्य का भुगतान प्राप्त नहीं किया है । राम नगर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ज्योति पाण्डेय है । प्रधान के ससुर वी.के. पाण्डेय वर्तमान समय में दुबौलिया विकासखण्ड में लगभग 20 वर्षो से तकनीकी सहायक (जे ई ) पर कार्यरत हैं । इसलिए ग्राम पंचायत में धड़ल्ले से भ्रष्टाचार की घटना को अंजाम दिया जा है । खण्ड विकास अधिकारी दुबौलिया ने कहा कि मामला गंभीर है सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है मामले को निष्पक्ष रूप से जाँच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी ।
इस पर क्या कार्रवाई होती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा -
अब तक टीवी न्यूज़ मंडल ब्यूरो बस्ती- की रिपोर्ट धीरेंद्र बहादुर सिंह के साथजय शंकर चौरसिया की रिपोर्ट-
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र के गाँव मितौरा की निवासिनी रेशमा उम्र 22 वर्ष पुत्री सफीक आज सुबह लगभग 9:00 बजे आदर्श ग्राम पंचायत मितौरा विकास खण्ड रामपुर मथुरा भवन के पीछे लगे टावर पर अज्ञात कारणों से चढ़ गयी,
हरियाणा: सोनीपत में पिता ने बेटियों से मिलने की चाहत में दम तोड़ दिया. बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से मना किया और वीडियो कॉल पर ही संस्कार देखा. बड़ी बेटी
Leave a Comment: