स्लग-बरही में बीएमओ के साथ मारपीट करने का वीडियो हो रहा शोसल मीडिया में वायरल पुलिस कप्तान ने कहा आरोपियों को बख्शा नही जाएगा 


लोकेशन- बरही 

मध्य प्रदेश जिला- कटन

स्लग-बरही में बीएमओ के साथ मारपीट करने का वीडियो हो रहा शोसल मीडिया में वायरल पुलिस कप्तान ने कहा आरोपियों को बख्शा नही जाएगा 

एंकर- कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी आरती बड़गैया नामक महिला की कल हुई मौत के मामले में आज अचानक महिला के परिजन व कई ग्रामीण बरही सरकारी अस्पताल में घुस गए और वहा  पदस्थ बीएमओ डॉक्टर राममणि पटेल के साथ मारपीट की भारी संख्या में ग्रामीण सरकारी अस्पताल में एकत्र हो गए और 
डॉक्टर को केबिन से निकाल कर 
मारपीट करने लगे आक्रोशित जनता का हुजूम देख कर डॉक्टर राम मणि पटेल अस्पताल कि छत
पर चढ़ गए  हंगामे का ये वीडियो शोसल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है 


वीओ-(1)दरअसल कल बरही नगर के फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी निवासी आरती बड़गैया का शव उसके ही घर में ही फांसी के फंदे में लटका मिला था और इस मामले में मृतिका आरती कि बेटी ने भी यह बताया था की पिछली रात को उसके पिता ऋषि बड़गैया और उसकी मृतिका मां आरती बड़गैया का जमकर विवाद हुआ था और सुबह होते ही उसकी मां फांसी के फंदे में झूली  हुई थी और उसके पिता ने ही उसकी मां आरती को फांसी से उतार कर बरही स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंच गए थे। वही महिला के मायके पक्ष के लोग व कई ग्रामीण भी पहुंच गए थे लेकिन जब आरती के पति ऋषि बड़गैया जो रिटायर्ड फौजी है उनके द्वारा असंतुष्ट जवाब दिया गया तो विवाद और बढ़ गया और कल भी परिजनों ने ऋषि बड़गैया की पिटाई कर दी थी और आज जब आरती के पति पर पुलिस ने किसी भी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की तो महिला के मायके पक्ष के लोग अपने आसपास के ग्रामीणों के साथ बरही अस्पताल पहुंच कर बीएमओ के साथ विवाद किया परिवार और ग्रामीणों का मानना है 
की डॉक्टर और पुलिस रिटायर्ड फौजी के पक्ष में कार्यवाही कर रही है जिसको लेकर परिजनों और गाववालो ने अस्पताल के साथ साथ थाने का भी घेराव कर दिया है 

वीओ-(2) वही कटनी पुलिस कप्तान सुनील जैन ने बताया की कल की घटना पर आरोपी के
खिलाफ उसकी बेटी के बयान के आधार पर धारा 302के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है वही डॉक्टर के साथ हुई झड़प को लेकर डॉक्टर रिपोर्ट करते है तो जिन लोगो ने हाथापाई की है 
उनके विरुद्ध भी मामला दर्ज 
किया जाएगा 

वही पीड़ित बीएमओ राममणि पटैल द्वारा बरही थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ fir कराया गया है पुलिस आरोपियों कि तलाश में जुट चुकी है  

बाइट - राममणि पटैल बीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही 

बाइट - सुनील कुमार जैन  
        पुलिस कप्तान कटनी रिपोर्टर सत्येंद्र बर्मन मोबाइल नंबर 74 89 97 40 29

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।