शमसाबाद फर्रुखाबाद के जन सेवा संचालक ने गांव की लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर शोषण कर वीडियो किया वायरल
शमसाबाद फर्रुखाबाद के जन सेवा संचालक ने गांव की लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर शोषण कर वीडियो किया वायरल
संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के सफल आयोजन हेतु द्वितीय अन्तर्विभागीय बैठक**
*संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के सफल आयोजन हेतु द्वितीय अन्तर्विभागीय बैठक**
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के सफल आयोजन हेतु द्वितीय अन्तर्विभागीय बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिये कि शासनादेश में उल्लिखित निर्देशों का समस्त अधिकारी शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुये अभियान को सफल बनाएं। प्रथम अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों का अनुपालन कुछ विभागो द्वारा न किये जाने पर नराजगी व्यक्त करते हुये उन्होने कड़े निर्देश दिये कि निर्देशों का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित करते हुये फोटो एवं एक्शन टेकेन रिपोर्ट 30 सितम्बर की सायं 6ः00 बजे तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। समय से रिपोर्ट प्रस्तुत न करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
दिनांक 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 07 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि अभियान के दौरान स्वच्छता के विशेष प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाये। सभी अधिशासी अधिकारियों, सहायक नगर आयुक्त एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये कि स्वच्छता के पर्याप्त प्रबन्ध सुनिश्चित करें। फॉगिंग तथा एन्टीलार्वा का छिड़काव, नालियों की सफाई एवं खराब पानी देने वाले हैण्ड पम्पों का चिन्हीकरण कराये जाने के भी निर्देश दिये। बैठक में अनुपस्थित होने पर एमओआईसी कांट के विरूद्ध शासन को कार्यवाही करने के लिये आख्या प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है इसमें लापरवाही करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि सभी स्तरों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाये जाये तथा लोगो को संचारी रोगो से बचाव के विषय में जानकारी दी जाये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि विद्यालयों में बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हे स्वच्छता के विषय में जानकारी दी जाये। बच्चों को भी हाथ धोने की सही तकनीकि एवं स्वच्छ आदतंे अपनाएं जाने के लिये प्रेरित किया जाये। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि सभी विभागों के द्वारा किये जा रहे कार्यो की नियमित रूप से समीक्षा करें एवं कार्यो में लापरवाही करने वाले विभागों की सूचना तत्काल प्रस्तुत की जाये।
जिलाधिकारी ने सहायक नगर आयुक्त एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि सूकर पालको का संवेदीकरण कराया जाना सुनिश्चित करें तथा इस सम्बन्ध में कार्ययोजना प्रस्तुत करें। जिला पंचायतराज अधिकारी एवं सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से जागरूकता का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाये। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यो की सूचना फोटो सहित तिथि वार दस्तक गु्रप पर अपडेट करना सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0 के0 गौतम सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
शमसाबाद फर्रुखाबाद के जन सेवा संचालक ने गांव की लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर शोषण कर वीडियो किया वायरल
गोवर्धन के मलहू विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नैनू कला मैं अंशुल बैठक की गई
बिकास खण्ड हैसर बाजार ,के अविस्वास प्रस्ताव मतदान मे क्या हुआ एडीएम मनोज सिंह की जुबानी मतदान
Leave a Comment: