बी.आर.सी. मछरेहटा में निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण (द्वितीय बैच) का सफलतापूर्वक समापन किया गया।


बी.आर.सी. मछरेहटा में निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण (द्वितीय बैच) का सफलतापूर्वक समापन किया गया। खण्ड शिक्षाधिकारी अजय गुप्त मौर्य द्वारा प्रशिक्षण के दौरान शिक्षको को आधारभूत भाषा व संख्या कौशल के महत्व व निपुण मिशन के अन्तर्गत कक्षा 1 से 3 तक की मजबूत नीव डालने हेतु प्रेरित किया गया। सीमेट प्रयागराज द्वारा प्रशिक्षण की आनलाइन मानिटरिंग की गयी व प्रशिक्षण के दौरान डायट मेन्टर  स्नेहलता वर्मा व एस.आर.जी.  करूणेश मिश्र का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। ए.आर.पी.  पवन शुक्ला द्वारा नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत निपुण भारत के लक्ष्य एवं उद्देश्य व भाषा गणित विषय की वार्षिक, साप्ताहिक व दैनिक शिक्षण योजनाओं व ए.आर.पी.  सन्दीप तिवारी द्वारा डिकोडिंग, कक्षा प्रबंधन, ट्रैकर तथा ए.आर.पी.  आलोक वर्मा द्वारा मौखिक भाषा विकास व कार्यपुस्तिकाओं के प्रयोग पर एवं ए.आर.पी.  ओमकारनाथ त्रिपाठी द्वारा साप्ताहिक, सावधिक आकलन, शिक्षक डायरी एवं गतिविधि के महत्व पर प्रकाश डाला गया। तकनीकि टीम से रामेन्द्र शर्मा व  रोहित कुमार मौजूद रहे। 
ब्लाक संसाधन केन्द्र मछरेहटा से संचालित हो रहे निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत चार दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा चरण आज दिनांक 29.09.2022 को शान्तिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया गया। चार दिवसीय प्रशिक्षण में प्रत्येक दिन सत्र का प्रारम्भ सरस्वती वंदना के साथ किया गया जो कि शिक्षक श्री सत्यम मिश्रा व सौरभ वर्मा द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को सम्मिलित करते हुए करायी गयी। इसके पश्चात प्रेरणा गीत, रोचक गतिविधियाँ जिनमें वार्मअप (प्रत्येक दिन), ध्वनि, कानाफूसी, शेर, बन्दूक, दीवार आदि शामिल रही। प्रत्येक प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न विषयों पर सुसज्जित एवं आकर्षक चार्टों के माध्यम से शिक्षण उद्देश्यों को सफल बनाने का प्रयास किया गया। इसमें मुख्य सक्रिय प्रतिभागी  ज्योति, नमिता, आशुतोष पाण्डेय, राजकुमार चौबे, निधि सिंह आदि के नाम सम्मिलित रहे। निपुण भारत के शिक्षण के उद्देश्यों को सन्दर्भदाताओं द्वारा बहुत ही रोचक और शैक्षिक अनुशासनात्मक परिवेश में पी.पी.टी. तथा विभिन्न विडियों, उदाहरणों के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। पूरे कार्यक्रम में सबसे रोचक प्रतिभागियों द्वारा कोविड के बाद बच्चों के शैक्षिक व बौद्धिक स्तर में गिरावट और उसके लिए शिक्षकों के प्रयास को एक नाट्य रूपातन्तरण के माध्यम से प्रस्तुत करना रहा। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।