नोएडा:चलती कार बनी आग का गोला,कार सवारों ने कूदकर बचाई अपनी जान


नोएडा:चलती कार बनी आग का गोला,कार सवारों ने कूदकर बचाई अपनी जान

नोएडा,30सितंबर22||
नोएडा पुलिस के थाना फेज-1 तहत नोएडा सेक्टर 15ए के पास एक चलती कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई।देखते-देखते कार आग का गोला बन गई।गनीमत रही कार सवार सभी लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई।कूदते समय दो महिलाएं घायल भी हुई,जिनको पास के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।ये घटना उस वक्त की है जब सेक्टर-41 निवासी वंशज गोयल सेक्टर15ए स्थित अपने फ्लैट को देखने जा रहे थे।तभी कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई।उस सड़क पर चार किलोमीटर लंबा जाम भी लगा था।लेकिन वाहन एक ही लेन में चल रहे है।जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।बाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने यातायात को सुचारू किया।मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर भी काबू पा लिया।

आशीष शर्मा रिपोर्टर नोएडा अबतक टीवी न्यूज

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।