सीतापुर
उत्तर प्रदेश
ग्राम कम्हरिया पोस्ट सरवा सिधौली में आज कलश शोभायात्रा के साथ संगीत मय श्री राम कथा का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम से हुआ ग्राम कम्हरिया की 51 माताओ ने व्रत रहकर कलश शोभायात्रा यात्रा में हिस्सा लिया
संगीतमय श्री राम कथा के सरस प्रवक्ता राष्ट्रीय संत परम श्रद्धेय पूज्य संदीप कृष्ण जी महाराज ने बहुत ही विधि विधान से गौरी गणेश भगवान की पूजा अर्चना कर सभी कलशों में नैमिषारण्य तीर्थ का जल भरवा कर कलश की स्थापना करवाई महराज श्री ने बताया कि ये कथा एक अनुष्ठान की तरह पांच दिनों तक चलेगी वेदी पूजन के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ सभी भक्तों के लिए किया जायेगा
इस मौके पर सहसापुर के समाजसेवी हर्षित शुक्ला
कम्हरिया ग्राम के पूर्व प्रधान हरिनाम यादव , कोटेदार सुरेन्द्र यादव ,सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक प्रयाग नारायण यादव , सतेन्द्र यादव आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: