लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही
लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा नगर निकाय चुनाव और उससे पहले शिक्षक व स्नातक विधान परिषद चुनाव में भी पूर्ण विजय का संकल्प लेकर उतरेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने चुनाव के लिए संयोजक और सह-संयोजक तय करते हुए पांचों सीटें जीतने की रणनीति पर चर्चा की।
भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा विधान परिषद शिक्षक व स्नातक क्षेत्र की पांचों सीटों को बड़े अंतर से जीतने के संकल्प के साथ चुनाव में उतरेगी। नए मतदाता बनवाने और मतदाताओं से सतत संपर्क-संवाद करते हुए चुनाव के दिन मतदान स्थल तक मतदाता को पहुंचाने से लेकर मतगणना तक पार्टी के प्रत्येक नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय करना है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बस्ती द्वारा पुलिस लाइन बस्ती में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की रख-रखाव हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश देने के उपरांत अदर्ली
Leave a Comment: