छात्र ने उन्हें गोली मार दी। छात्र ने राम सिंह पर तीन फायर किए। गोली, सिर और जांघ में लगी। प्रधानाचार्य की हालत गंभीर है। लखनऊ में उपचार चल रहा है।


जहांगीराबाद में आदर्श रामस्वरूप इंटर कालेज है। प्रबंधक अमर सिंह वर्मा और उनके बड़े भाई रामसिंह वर्मा कालेज के प्रधानाचार्य हैं। अमर सिंह वर्मा ने बताया कि बारहवीं में पढ़ने वाले इस छात्र ने शुक्रवार को कालेज के एक अन्य छात्र की पिटाई कर दी थी। इसको लेकर प्रधानाचार्य ने उसे दो थप्पड़ मार दिए थे। शनिवार को उनके भाई प्रधानाचार्य राम सिंह वर्मा कालेज के पास पहुंचे ही थे, उसी समय छात्र ने उन्हें गोली मार दी। छात्र ने राम सिंह पर तीन फायर किए। गोली, सिर और जांघ में लगी। प्रधानाचार्य की हालत गंभीर है। लखनऊ में उपचार चल रहा है। 

छात्र ने दी थी गोली मारने की धमकी : प्रधानाचार्य राम सिंह वर्मा की बड़ी बहू अंजली ने बताया कि छात्र ने गोली मारने की धमकी भी दी थी। हमने सोचा कि छात्र है गुस्से में बोल गया। इस वजह से उसकी धमकी को गंभीरता से नहीं लिया गया। यह भी बताया कि आरोपित छात्र आए दिन स्कूल में विवाद करता रहता था। छात्रों से मारपीट और शिक्षकों से भी अभद्रता करता था। 

बारहवीं के छात्र ने प्रधानाचार्य को गोली मारी है। घायल प्रधानाचार्य का इलाज लखनऊ में चल रहा है। आरोपित छात्र की तलाश की जा रही है। - प्रदीप सिंह, थानाध्यक्ष सदरपुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।