प्रदेश के 30 से अध‍िक शहरों में झमाझम बार‍िश की चेतावनी दी है।


उत्‍तर प्रदेश के कई ज‍िलों में प‍िछले 36 घंटों से जारी बार‍िश ने तबाई मचा रखी है। कई ज‍िलों में लगातार हुई बार‍िश के बाद कच्‍चे मकान और दीवार ग‍िरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। ऐसे में आज भी कई ज‍िलों में स्‍कूल बंद रखे गए हैं। IMD ने आज भी प्रदेश के 30 से अध‍िक शहरों में झमाझम बार‍िश की चेतावनी दी है।

मध्य, पश्चिम यूपी और बुंदेलखंड के ज‍िलों में लगातार तीन द‍िन से बार‍िश हो रही है। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा और अलीगढ़ में आज भी प्रशासन ने स्‍कूलों को बंद करने का आदेश द‍िया है। आगरा और इटावा ज‍िलों में प‍िछले 48 घंटों से रूक रूक कर हो रही बार‍िश ने जन जीवन अस्‍त व्‍यस्‍त कर द‍िया है।

 इन शहरों में जारी किया है भारी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ने यूपी के लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा (Etawah Weather), औरैया, जालौन (Jalaun Weather), हमीरपुर, महोबा (Mahoba Weather), झांसी, ललितपुर, बांदा (Banda Weather), चित्रकूट (Chitrakoot Weather), प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, फतेहपुर, वाराणसी, एस आर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर में झमाझम बार‍िश की चेतावनी है।  

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।