वर्षा जल संचयन जन जागरुकता कार्यक्रम
वर्षा जल संचयन जन जागरुकता कार्यक्रम
41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज अपने प्राण त्याग दिए हैं। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है।
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। बता दें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज अपने प्राण त्याग दिए हैं। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है।
"आप हमारी यादों में हमेशा जीवित रहेंगे, राजू श्रीवास्तव जी। इस दुनिया में इतनी खुशी और हंसी फैलाने के लिए धन्यवाद। भगवान आपके प्रियजनों को शक्ति दें। ????,"
मीका सिंह ने राजू की तस्वीर साझा कर कहा, मेरे प्यारे राजू भाई, स्टार कॉमेडियन और एक बहुत ही विनम्र आत्मा ने हमें अपनी खूबसूरत यादों और महाकाव्य चुटकुलों के साथ छोड़ दिया है। उनकी आत्मा को शांति मिले। ईश्वर उनके परिवार को शक्ति दे। ???????? ओम शांति।
नील नितिन मुकेश ने ट्वीट कर लिखा, "हमारे सबसे प्यारे राजू श्रीवास्तव भाई के असामयिक निधन की खबर, वास्तव में परेशान करने वाली है। पर्दे पर हो या वास्तविक जीवन में आपने हमें हमेशा हंसी का उपहार दिया है। मुकेश परिवार, श्रीवास्तव परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है,प्रभु उन्हें शक्ति प्रदान करे।
वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ओम शांति, राजू भाई। एक सच्चे हास्य अभिनेता जिन्होंने साफ-सुथरे हास्य और तीखे अवलोकन से लोगों को हंसाया। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।
अभिनेता-कॉमेडियन की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा, "मैं अभी बात करने में सक्षम नहीं हूं। मैं अभी क्या कह सकती हूं? उन्होंने बहुत संघर्ष किया, मैं वास्तव में उम्मीद और प्रार्थना कर रही थी कि वह इस जंग से लड़कर वापस आ जाएंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ है। मैं केवल इतना कह सकती हूं कि वह एक सच्चे योद्धा थे।"
रितेश देशमुख ने ट्वीट कर लिखा, राजू भाई आप बहुत जल्दी चले गए.. स्टेज और ऑफ स्टेज किंग ऑफ ह्यूमर। हमारे जीवन को हंसी और आनंद से भरने के लिए प्रिय राजू श्रीवास्तव का धन्यवाद.. परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना।
कॉमेडियन कीकू शारदा ने भी राजू के निधन पर दुख व्यक्त किया और ट्विटर पर लिखा, "अविश्वसनीय!! देश के लिए बहुत बड़ी क्षति, एक बहुत ही बेहतरीन कलाकार, एक महान इंसान और एक खूबसूरत आत्मा। राजू भाई... आपको याद करेंगे।"
ऋतिक रोशन ने ट्वीट कर लिखा, आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। रेस्ट इन पीस राजू श्रीवास्तव सर। परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सहसवान बदायूं उत्तर प्रदेश अधिकारियो की मिली भगत से ग्राम प्रधान की पत्नी भी सामुदायिक सोचालय की बनी केयर टेकर
अब तक टीवी चैनल से राकेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट सिधौली सीतापुर से
Leave a Comment: