सहसवान बदायूं उत्तर प्रदेश अधिकारियो की मिली भगत से ग्राम प्रधान की  पत्नी भी सामुदायिक सोचालय की बनी केयर टेकर 


सहसवान बदायूं उत्तर प्रदेश


अधिकारियो की मिली भगत से ग्राम प्रधान की  पत्नी भी सामुदायिक सोचालय की बनी केयर टेकर 


अब तक न्यूज़ टीवी चैनल

बताते चलें कि ग्राम पंचायत नर्सेना के ग्राम प्रधान की पत्नी शौचालय की केयरटेकर के पद पर काम कर रही है

 और वहीं पर मजेदार बात यह है की प्रधान की पत्नी के द्वारा केयरटेकर की महीने की रकम लेने के बाद शौचालय की सफाई के लिए गांव की ही विधवा महिला नत्थो को ₹1000 दे कर के शौचालय की सफाई करवा दी जाती है

 और ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान और सचिव अपनी दबंगई के बल पर अपनी पत्नी को  शौचालय की केयरटेकर बनाकर हर महीने अवैध तरीके से मनमाने ढंग से पैसा केयरटेकर के नाम पर डोंगल लगाकर निकाल लिया जाता है

 लेकिन वहीं पर ब्लॉक सहसवान के सचिव और एडीओ पंचायत और वीडियो को इस बात का पता होने के बाद अभी तक कोई भी कार्य भर नहीं की गई

 इस बात को लेकर ग्रामीणों में खास चर्चा है देखना है कि प्रधान कब तक गरीबों की तनख्वाह से अपने घर का पालन पोषण और मौज मस्ती करता रहता है

 वहीं पर सचिव इस बात को मालूम होने के बाद भी कानों पर जूं नहीं रेंगती और प्रधान की मिलीभगत से केयरटेकर के मानदेय के नाम पर खूब पैसा निकाला जा रहा है

 विकास के नाम पर नर्सेना ग्राम पंचायत बिल्कुल  खोखली नजर आ रही है वहीं पर अगर बात की जाए पंचायत भवन की पंचायत भवन में सीसीटीवी कैमरे या कंप्यूटर सिस्टम या बिजली सिस्टम कोई भी पूरी तरीके से काम नहीं कर रही है

 इन्हीं लोगों की वजह से सरकार के लिए बदनाम होना पड़ता है सरकार को बदनाम करने वाले सचिव और प्रधान पर जब तक कार्यवाही नहीं होती जब तक सरकार के आदेशों को पलीता लगाते रहेंगे

संवाददाता मुशाहिद रजा बदायूं

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।