वर्षा जल संचयन जन जागरुकता कार्यक्रम


वर्षा जल संचयन जन जागरुकता कार्यक्रम आज दिनांक 21 सितंबर 2022 को ग्राम पंचायत- शाहपुर विकासखंड - सकरन जनपद सीतापुर में "जल जीवन मिशन" कार्यक्रम "हर घर जल हर घर नल योजना" के अंतर्गत -"वर्षा जल संचयन"- पर जन -जागरूकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सत्यनारायन  ,व समस्त सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहेl कार्यक्रम को संबोधित करते हुए (इंप्लीमेंटेशन सपोर्ट एजेंसी नवनीत फाउंडेशन  ) टीम लीडर - पार्थेश द्विवेदी ने  वर्षा  जल को संरक्षित करने और जल के अति दोहन को रोकने के अनेक उपायों की चर्चा की, इसके अंतर्गत सोख्ता गड्ढे बनाना और वर्षा के जल को एक सही दिशा देकर एकत्रित रूप से इकट्ठा करना आदि शामिल रहा l साथ ही उपस्थित ग्रामीण महिलाओं ने सरकार का सहृदय धन्यवाद दिया है कि सरकार ने अत्यंत लाभकारी योजना को जन जन तक पहुंचाने का अपना प्रयास सफल कर दिखाया है, इसी क्रम में ग्राम प्रधान सत्यनारायन ने बताया कि जल है तो कल है जल है तो जीवन है और यह हम सब का कर्तव्य है कि जल की रक्षा कर अपने जीवन की रक्षा करें l इसी क्रम में उपस्थित सभी ग्राम वासियों से पारस्परिक संवाद हुआ और उनको जल की गुणवत्ता के लिए संस्थान के सदस्य अनुराग श्रीवास्तव व बृजेश कुमार द्वारा प्रेरित किया गया और शुद्ध जल ग्रहण करने का ही निवेदन किया गया और एक बार फिर वर्षा  जल को  संचयन करने की बात करते हुए सभा की समाप्ति की घोषणा की गई और  एक बार फिर से सरकार का आभार व्यक्त करते हुए जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाया गया कार्यक्रम में कुल उपस्थित लोगों की संख्या 30 से 35 की रही l

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।