ब्यूरो चीफ बाबूराम पाठक जनपद श्रावस्ती
????जन-जन के विकास हेतु सरकार है प्रतिबद्ध-मा0 सदस्य, राज्य स्तरीय सलाहकार समिति
????प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना से सम्बन्धित विभागीय अधिकारी कार्याे में लाएं तेजी-मा0 सदस्य
श्रावस्ती, प्रदेश के माननीय सदस्य राज्य स्तरीय सलाहकार समिति, उ0प्र0 शासन (पी0एम0ए0जी0वाई0) तुषार दीप मकवाना की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग/निरीक्षण भवन, भिनगा में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान मा0 सदस्य ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना से सम्बन्धित सभी कार्याे में तेजी लायें। और उनका गुणवत्तापूर्वक ढंग से पूर्ण करायें। उन्होने यह भी बताया कि आदर्श ग्राम योजना एक ऐसी संकल्पना है, जिसमें लोगों को विभिन्न बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की परिकल्पना की गयी है, जिससे समाज के सभी वर्गों की न्यूनतम आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके और समाज का चहुँमुखी विकास हो सके।
बैठक के दौरान समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय ने माननीय सदस्य को अवगत कराया कि अनुसूचित जाति सबप्लान के अन्तर्गत सभी नागरिको की समाजिक विशेष कर अनुसूचित जाति के लिए आय व अन्य असमानताओं को कम करते हुए उनके सामाजिक, अर्थिक, शैक्षिक एवं न्युनतम आवश्यकताओं के पूर्ति के उद्देश्य से वर्ष-2011 जनगणना के आधार पर 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति के आबादी वाले गावो में निवासरत अनुसूचित जाति के ब्यक्तियों को सामान्य आबादी के समकक्ष लाने के उद्देश से उनके समग्र विकास हेतु योजना संचालित की गयी है।
उन्होने बताया कि जनपद में अनुसूचित बाहुल्य कुल 07 ग्राम पंचायतों का चयन भारत सरकार द्वारा किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत प्रथम चरण में जनपद स्तरीय तथा ग्राम स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। सम्बन्धित ग्रामों का सर्वे कार्य पूर्ण करा लिया गया है। तथा सम्बन्धित विभागों द्वारा गांवों के विकास के लिए रूपरेखा भी तैयार कर ली गयी है।
इस दौरान माननीय सदस्य ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, कृषि विभाग द्वारा संचालित किसान सम्मान योजना सहित किसानों को खाद एवं बीज की उपलब्धता, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, पंचायती राज एवं विद्युत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की तथा सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करके सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को धरातल पर उतारकर पात्रता के आधार पर जन-जन को लाभान्वित करने का निर्देश दिया। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि सभी विभागीय अधिकारी यह ध्यान रखें कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहने पाये।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जल निगम एस एम असजद, अधिशाषी अभियंता विद्युत, ए आर ओ सिपाही लाल, जिला समन्वयक डॉ राजकुमार त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: