ग्रासिम रेणुकूट द्वारा किया गया श्री विश्वकर्मा पूजन समारोह का आयोजन।
ग्रासिम रेणुकूट द्वारा किया गया श्री विश्वकर्मा पूजन समारोह का आयोजन।
रेणुकूट (सोनभद्र) । ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट में आज श्री विश्वकर्मा भगवान का पूजन भव्य एवं शानदार वातावरण में किया गया। पूजन समारोह संस्थान के ईकाई प्रमुख श्री एसoएन o शास्त्री के दिशा निर्देशन में संपन्न किया गया जिसमें मुख्य रुप से श्री आरoकेo पाठक प्रमुख तकनीकी, श्री विकास माहेश्वरी प्रमुख वित्त एवं लेखा, श्री राजीव दुबे प्रमुख मानव संसाधन, श्री विवेक गुप्ता प्रमुख पावर प्लांट, श्री प्रभात कुमार पाण्डेय प्रमुख कर्मचारी संबंध एवम प्रशासन तथा श्री राम मंदिर के पुजारियों के संयुक्त प्रयास से पूजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में संस्थान के अनेकों वरिष्ठ अधिकारीगणों का भी श्री विश्वकर्मा भगवान के पूजन समारोह में गरिमामय उपस्थिति रही । उक्त समारोह हेतु संस्थान द्वारा सप्ताह भर से तैयारियां चल रही थी, जिसमें विभिन्न विभागों के लोगों ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर कार्यक्रम को सकुशल संपन्न करने हेतु लगे रहे । संस्थान के सभी वर्ग के अनेकों कर्मचारियों द्वारा श्री विश्वकर्मा भगवान के पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए भजन मंडली द्वारा प्रदर्शित भजन कीर्तन का भरपूर आनंद उठाते हुए समारोह को और अधिक रोचक एवं आकर्षक बनाया गया । उक्त कार्यक्रम में संस्थान के उपरोक्त कर्मचारियों के अलावा कंपनी के अनेकों अधिकारीगण, कर्मचारीगण सहित संस्थान के श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा संविदाकार एवं संविदा श्रमिको सहित अनेक लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्री प्रभात कुमार पांडे ,,,प्रमुख कर्मचारी संबंध एवम प्रशासन द्वारा सभी लोगों के श्री विश्वकर्मा भगवान के पूजन समारोह में उपस्थित होने एवम कुशल पूर्वक पूजा संपन्न होने पर सभी को हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया, तत्पश्चात संस्थान के श्री विश्वकर्मा भगवान पूजा कमेटी द्वारा लोगों में प्रसाद एवं चरणामृत का वितरण कर उक्त पूजन कार्यक्रम को संपन्न किया गया। सोनभद्र से मणिशंकर सिन्हा की रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है कई गांव के चारों तरफ पानी दिखाई दे रहा है पक्की सड़क के ऊपर तेज रफ्तार से पानी बहने के कारण गांव का संपर्क मार्ग टूटा
ब्रेकिंग न्यूज़ 17 सितंबर 2022 जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बढ़िया हो विधायक डॉक्टर आरके पटेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल वितरित कियाl
उक्त अवसर पर विधायक डॉक्टर आरके पटेल भाजपा मंडल अध्यक्ष
जौनपुर।* स्वतंत्रता दिवस के पहले जिले में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को गति देने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय ध्वज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास भवन समेत
जौनपुर।* स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शासन के निर्देश पर जिले के परिषदीय विद्यालयों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्स
जौनपुर।* जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने मंगलवार को बदलापुर तहसील और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। डीएम के अचानक पहुंचने से अस्पताल परिसर
Leave a Comment: