17 सितंबर 2022 जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं कोतवाली थाना अंतर्गत दिलावरपुर कस्बा मडियाहू के गौशाला पर शनिवार को विश्वकर्मा
17 सितंबर 2022 जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं कोतवाली थाना अंतर्गत दिलावरपुर कस्बा मडियाहू के गौशाला पर शनिवार को विश्वकर्मा
जनता की शिकायतों एवं समस्याओें को स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार तहसील
जनता की शिकायतों एवं समस्याओें को स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार तहसील मिश्रिख में शनिवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को एक-एक करके सुना एवं उनके प्रभावी निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने जोर देकर कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभागाध्यक्ष कार्यवाही करते हुये शिकायतों को तय समय में निस्तारण करना सुनिश्चित करें, जिससे वह डिफाल्टर न होने पाये। शिकायतकर्ता के प्रकरण को निस्तारित करने का पूरा प्रयास संबंधित अधिकारी करें। शिकायतों के डिफाल्टर होने पर सम्बन्धित अधिकारी स्वंय जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से वार्ता अवश्य की जाये एवं शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाये।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी मिश्रिख गौरव रंजन श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी मिश्रिख सुशील कुमार यादव जिला विकास अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति, तहसीलदार मिश्रिख सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील मिश्रिख में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 50 शिकायतों में से 05 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसी प्रकार से जनपद की अन्य तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील सिधौली में प्राप्त 43 प्रार्थना पत्रों में से 03, तहसील लहरपुर में प्राप्त 29 प्रार्थना पत्रों में से 02, तहसील महोली में प्राप्त 37 प्रार्थना पत्रों में से 02, तहसील महमूदाबाद में प्राप्त 39 प्रार्थना पत्रों में से 04, तहसील सदर में प्राप्त 25 प्रार्थना पत्रों में से 02, तहसील बिसवां में प्राप्त 23 प्रार्थना-पत्रों में से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष बची हुयी शिकायतों को पृष्ठांकित कर निर्धारित समयावधि के अन्दर संबंधित अधिकारी को निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी अनुज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान ने नैमिषारण्य में आगामी नवरात्रि के दृष्टिगत मॉ ललिता देवी मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर के आस-पास साफ-सफाई के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिये प्रवेश द्वार एवं निकासी द्वार की व्यवस्थाएं दुरूस्त की जाये ताकि आने वाले लोगों को पूजन-अर्चन व दर्शन करने में ज्यादा भीड़ होने के कारण परेशानी न हो। नवरात्रि प्रारम्भ होने के पहले ही सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये। इसके साथ ही उन्होंने ललिता देवी मंदिर स्थित पंचप्रयाग तीर्थ को देखते हुये मंदिर के पुजारी से वार्तालाप करते हुये उनकी समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारी को तीर्थ की साफ-सफाई के निर्देश दिये। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपाई की खास रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
17 सितंबर 2022 जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं कोतवाली थाना अंतर्गत दिलावरपुर कस्बा मडियाहू के गौशाला पर शनिवार को विश्वकर्मा
।प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर एवम् सेवा सप्ताह के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के 72वे जन्मदिवस पर मड़ियाहूं रामजानकी मंदिर परिसर में मनाया गया केक काटकर जन्मदिन
Leave a Comment: