मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत पहली बार महू से रवाना होगी तीर्थ यात्रा


मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत पहली बार महू से रवाना होगी तीर्थ यात्रा

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना वर्ष 2022 के अंतर्गत श्री रामेश्‍वरम की तीर्थ यात्रा हेतु दिनांक 17.09.2022 को ट्रेन का प्रस्थान रेल्वे स्टेशन डॉ0 अम्बेडकर नगर महू से होगा। इंदौर जिले के कुल 400 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा हेतु रेल्वे स्टेशन डॉ0 अम्बेडकर नगर महू से रवाना होगें, जिसमें महू तहसील के 45 श्रद्धालु शामिल होगें। तीर्थ यात्रा दिनांक 17.09.2022 से दिनांक 22.09.2022 तक की होगी। संपूर्ण यात्रा हेतु शासन द्वारा IRCTC के माध्यम से श्रद्धालुओ के लिए भोजन, रूकने, चिकित्सक एवं भजन मण्डली की व्यवस्था उपलब्ध कराई जायेगी। 

इस योजना अंतर्गत प्रथम बार डॉ0 अम्बेडकर नगर महू रेल्वे स्टेशन से ट्रेन को रवाना किया जा रहा है । उक्त कार्यक्रम की तैयारी व व्ययवस्था का निरीक्षण आज दिनांक 15.09.2022 को अनुविभागीय दण्डाधिकारी डॉ0 अम्‍बेडकर नगर महू अक्षत जैन के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार महू अभिषेक शर्मा, IRCTC, रेल विभाग एवं जिला पंचायत के अधिकारी मौजूद रहे ।
 महू से हीरा सिंह ठाकुर की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।