अब तक टीबी ब्यूरो चीफ बस्ती @ लापता किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के खंडहर में मिली लाश!
अब तक टीबी ब्यूरो चीफ बस्ती लापता किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के खंडहर में मिली लाश!
लापता किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के खंडहर में मिली लाश!
रिपोर्ट
शमसुलहक खान
अब तक टीबी ब्यूरो चीफ बस्ती
लापता किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के खंडहर में मिली लाश!
गायघाट,बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गायघाट अंतर्गत छोटकी गायघाट में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की लाश मिली है। मौके पर पहुंचे पुलिस विभाग के आला अधिकारी बारीकी से जांच करते हुए पोस्टमार्टम हेतु शव को कब्जे में लिया।नगर पंचायत गायघाट अंतर्गत छोटकी गायघाट में 18 वर्षीय पूजा चौहान गुरुवार दोपहर से गायब थी। घर वालों ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट कलवारी थाने में दर्ज करवाई गई थी। लेकिन शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे मृतका की चचेरी बहन काजल ने घर से सटे खंडहर में पूजा चौहान की लाश देखी। परिवार के लोगों को जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को फोन करके घटना की जानकारी दिया। फिलहाल मौत का कारण अभी अस्पष्ट नहीं हो पाया है।जानकारी मिलते ही मौके पर चौकी इंचार्ज गायघाट द्वारिका प्रसाद चौधरी, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, एसएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक लैब की टीम ने घटनास्थल की गहनता से जांच कर साक्ष्य जुटाए। वहीं आला अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया गया।मृतका के पिता दिलीप कुमार चौहान और चाचा रामजस बिदेश में रहकर नौकरी करते हैं। इस समय राम जस घर आये हुए हैं। इण्टर की शिक्षा ग्रहण करने के बाद मृतका पूजा घर के काम में हाथ बंटाती थी। जबकि छोटी बहन और भाई राहुल अभी पढ़ाई कर रहे हैं। नुक्कड़, चौराहा, चाय की दूकान और क्षेत्र के लोगों में पूजा की हत्या/आत्महत्या की गुत्थी को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कलवारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम हेतु लाश को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
चित्र परिचय -
1 - फाइल फोटो मृतका पूजा
2, 3, 4 व 5 - पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर जांच करते पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक टीबी ब्यूरो चीफ बस्ती लापता किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के खंडहर में मिली लाश!
अब तक टीवी न्यूज़ चैनल का विशेष कार्यक्रम जनता की अदालत # शाम 7:30 बजे प्रत्येक दिन फोन करें ????️☎️790 5026 393 ????️☎️9454 32526
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त,प्रदेश में गुंडों का राज सरकार नही दे पा रही है महिलाओं को सुरक्षा
Leave a Comment: