गोंडा : लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर ग्रामीण ने दी जान, बेटे की बीमारी से था परेशान 


उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बड़े बेटे की मौत के बाद छोटे बेटे की बीमारी से परेशान एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को दाग लिया। मौके पर ही उसकी जान चली गई। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रामगढ़ बनगांव निवासी जोखू पांडेय 45 पुत्र हनुमान ने अपने लाइसेंसी बंदूक से गुरुवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।   परिजनों ने बताया कि एक वर्ष पहले बड़े बेटे की मौत हो चुकी है। वही अब छोटे बेटे का भी स्वास्थ्य खराब है। एक बार ऑपरेशन हो चुका है किंतु डॉक्टर  पुनः ऑपरेशन करने की बात कह रहे थे। जिससे वो बहुत परेशान थे। जोखू पांडेय चंदसुहा के पूर्व कोटेदार भी बताए जा रहे हैं। अभी हाल में ही इनका कोटा बर्खास्त हुआ है। एसओ मनोज पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है। 

 

 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।