बदायूं)   विकास खंड म्याऊं की ग्राम पंचायत नवादा कटिया के पंचायत घर की वाल बाउंड्री निर्माण में हो रहा पीली ईट का प्रयोग


बदायूं)   विकास खंड म्याऊं की ग्राम पंचायत नवादा कटिया के पंचायत घर की वाल बाउंड्री निर्माण में हो रहा पीली ईट का प्रयोग


अब तक न्यूज़ टीवी चैनल

जब ग्रामीण लोगों ने इसकी शिकायत जनपद के उच्च अधिकारियों से की मगर अधिकारियों ने इस शिकायत को अपने संज्ञान में ना लेकर कोई भी कानूनी कार्यवाही नहीं की

जिसके कारण प्रधान पुत्र की दबंगई चरम सीमा पर हो गई है

एंकर- आपको बता दें कि ग्राम पंचायत नवादा कटिया में पंचायत घर की बाउंड्री के निर्माण में पीली ईट का प्रयोग हो रहा है जिसको लेकर शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ने दातागंज उप जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की दातागंज उप जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए इस बाउंड्री निर्माण की जांच और पैमाइश करने के लिए हल्का लेखपाल और पुलिस को दी मौके पर पहुंच हल्का लेखपाल अमित कुमार और पुलिस पंचायत घर की हो रही बाउंड्री का निर्माण रुकवा कर उस जगह की पैमाइश कर लेखपाल ने देखा कि निर्माण की बाउंडी 16 मीटर है मगर प्रधान बेटा अपनी दबंगई पर उस बाउंड्री का निर्माण 20:40 मीटर करा रहा था जबकि हल्का लेखपाल ने पैमाइश का निशान लगाते हुए 16 मीटर पर बाउंड्री का निर्माण कराने के लिए कहा जिस पर दबंग प्रधान पुत्र अमित यादव लेखपाल की बात को नहीं मान रहे हैं और अपनी दबंगई के बल पर निर्माण कार्य को करा रहे हैं जबकि निर्माण कार्य मे पीला ईट का खुलेआम प्रयोग किया जा रहा है ग्रामीणों ने पीला ईट की शिकायत विकासखंड म्याऊं के खंड विकास अधिकारी अनिरोध मिश्रा से की मगर खंड विकास अधिकारी शिकायतकर्ता ओमप्रकाश से उनके मकान का नक्शा मांग रहे हैं और पंचायत घर की बन रही चाहरदीवारी पर पीला ईट के निर्माण कार्य को नहीं रोक रहे हैं और प्रधान अनीता यादव का दबंग बेटा अमित यादव अपनी दबंगई के बल पर पंचायत घर की बाउंड्री में पीला ईट लगाकर न कार्य कर रहा है और वह उच्च अधिकारियों के आदेश का भी पालन नहीं कर रहा है पता नहीं है कि एक दबंग प्रधान बेटे अमित यादव को किन नेताओं का और किन अधिकारियों का संरक्षण मिल रहा है जोकि लेखपाल के द्वारा कराई गई पैमाइश को भी नहीं मान रहा है

मुशाहिद रजा बदायूं

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।