बिजनौर से अभी अभी की सबसे बड़ी खबर पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट
बिजनौर से सहयोगी अमीन अहमद के साथ मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।
बिजनौर :- जनपद बिजनौर के थाना नहटौर क्षेत्र में जनता फायर सर्विस नाम की पटाखा फैक्ट्ररी में आतिशबाज़ी का सामान बनाने के दौरान बारूद में उठी चिंगारी के बाद तेज़ धमाके के साथ पटाखों में भयंकर आग लग गई लाखो रुपए के बने अधबनी आतिशबाज़ी जलकर राख हो गई ग़नीमत ये रही कि इस हादसे में कोई भी कारीगर हादसे का शिकार नही हुआ है।फिलहाल पुलिस के अफसरों की टीम बारीकी से पटाखा फैक्ट्री मालिक से गहनता से पूछताछ व जाँच में जुट गई है।
वीओ 1-दरअसल आपको बता दें जनपद बिजनौर के मुकर्रमपुर में जनता फ़ायर सर्विस नाम की पटाखा फैक्ट्री पिछले कई सालों से आतिशबाज़ी का सामान बन रहा था कि इसी दौरान आज पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई आसपास कई कारीगर पटाखा फैक्ट्री में पटाखा बना रहे थे अचानक बारूद में उठी चिंगारी के बाद तेज़ धमाके के साथ बने व अधबने पटाखों में आग लग गई आग इतनी भयंकर थी कि वहाँ मौजूद आतिशबाज़ी बनाने वाले कई कारीगरो ने भाग कर जान बचाई फैक्ट्री में पड़े चप्पलों व आतिश बाज़ी के सामान से साफ तौर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयावह था ।फैक्ट्री के आसपास जंगल मे काम कर रही महिला का कहना है कि आग के बाद हुआ धमाका बड़ा तेज़ था आसपास के लोगो ने दौड़ कर अपनी जान बचाई है।हालांकि इस बड़े हादसे में किसी को जान का तो नुकसान नही हुआ बल्कि फैक्ट्री मालिक की लाखों रुपए की आतिशबाजी आग से राख बन गई है।पुलिस के अफसर बारीकी से कई पहलुओं से फैक्ट्री की बारीकी से जाँच पड़ताल में जुट गए है
बाइट-धर्मपाल सिंह, पूर्वी एसपी,बिजनौर
बाइट-शशी बाला,चश्मदीद महिला
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: