राज्यमंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग उ0प्र0 प्रतिभा शुक्ला जी ने आज राष्ट्रीय पोषण माह के शुभ अवसर पर राजकीय इण्टर कालेज के कम्यूनिटी हाल में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।


राज्यमंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग उ0प्र0 प्रतिभा शुक्ला जी ने आज राष्ट्रीय पोषण माह के शुभ अवसर पर राजकीय इण्टर कालेज के कम्यूनिटी हाल में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने महिलाओं की गोद भराई की एवं बच्चों का अन्नप्राशन करके उनको खीर खिलाई एवं दो बच्चियों का जन्मदिन भी मनाया गया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि पोषण माह हम लोग मना रहे हैं।  मंत्री जी ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने मिशन शक्ति मनाया। नारी को शक्ति का प्रतीक एवं स्वालम्बन के लिये प्रेरित किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कहा कि आपकी विशेष जिम्मेदारी बनती है कि अपने आंगनबाड़ी केन्द्र को प्री-नर्सरी के रूप में आपको खोलना है। निरन्तर आपको ससमय केन्द्र में उपस्थित रहना है व बच्चों को पढ़ाना है। उन्होंने कहा कि केन्द्र खोलना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि आपके कन्धों पर बहुत ही जिम्मेदारी है और बच्चों का भविष्य उज्जवल करना है। उन्होंने कहा कि केन्द्र साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित होना चाहिये तथा केन्द्र जैसा भी हो उसे आप लोगों को व्यवस्थित रखना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी भी हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि आने वाले समय में सारे केन्द्र स्वकेन्द्र बनाये जायें। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कहा कि आप लोग तत्परतापूर्वक कार्य करें और बच्चों का भविष्य बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि जो भी बच्चे पढ़ने आये उनको अपने माता-पिता का नाम, पता, फोन नम्बर और शिक्षण देने वाली कार्यकत्री का नाम भी पता होना चाहिये, उन बच्चों को सभी अच्छी ज्ञान वर्धक बाते पता होनी चाहिये, जिससे वह और आगे बढ़े। सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां पढ़ाने का अच्छा कार्य करेंगी यहीं सभी से उम्मीद है।  मंत्री जी ने कहा कि कुपोषित बच्चों पर भी विशेष ध्यान देना होगा कि कौन-कौन सी पौष्टिक वाली चीजे दी जाये, जिससे बच्चे स्वस्थ्य हो जाये। बच्चों की माता को भी बताना होगा जिनका बच्चा कुपोषित है कि उनको क्या-क्या चीजें खाने को दें जिससे बच्चा कुपोषित से स्वस्थ्य हो जाये। उन्होंने कहा कि जो भी चीजें केन्द्र के माध्यम से आप द्वारा बच्चों को दी जा रही है वह बच्चों को ही खानी है इसी से कुपोषण समाप्त होगा। 
    इसके पश्चात  मंत्री द्वारा पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ियों से संवाद किया गया और साथ ही जिन आंगनबाड़ियों ने जनपद स्तर पर बहुत ही अच्छा कार्य किया है उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंत्री द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपद स्तर पर कन्या सुमंगला के लाभार्थियों, मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्य करने वाली अध्यापिकाओं एवं जनपद स्तर पर टॉप करने वाली कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की बच्चियों तथा साथ ही खेल के क्षेत्र में जनपद स्तर पर राज्य स्तर पर एवं राष्ट्र स्तर पर जाने वाली बच्चियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, भाजपा महामंत्री रोहित सिंह, डिप्टी कलेक्टर नेहा मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज अनूप कुमार तिवारी सहित भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।