कोपागंज मऊ । बुधवार को सुभासपा की जनपद इकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक
कोपागंज मऊ । बुधवार को सुभासपा की जनपद इकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक
। शिक्षा क्षेत्र कोपागंज अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय देईथान, इंदारा, के आदर्श शिक्षक कमलेश कुमार को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021 से सम्मानित
अफ़ज़ल गनी की रिपोर्ट ब्लॉक कोपागंज से जनपद मऊ
कोपागंज मऊ । शिक्षा क्षेत्र कोपागंज अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय देईथान, इंदारा, के आदर्श शिक्षक कमलेश कुमार को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021 से सम्मानित होने के उपलक्ष में बीआरसी कोपागंज के खुखुंदवा पर कोपागंज के समस्त परिषदीय शिक्षकों की तरफ से बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया तथा स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य डायट विकायल भारती, विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी जमानिया एवं पूर्व अधिकारी कोपागंज तथा प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी समग्र शिक्षा मनोज कुमार तिवारी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री भारती ने कहा कि कमलेश जी की यह उपलब्धि पूरे जनपद का गौरव बढ़ाने वाली उपलब्धि है इससे अन्य शिक्षकों को भी प्रेरित होना चाहिए और जनपद मऊ को पूरे प्रदेश में एक बेहतर स्थान पर स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि जनपद मऊ में उच्च प्राथमिक विद्यालय देईथान ने ली मील का पत्थर स्थापित किया है।कमलेश जी की यह उपलब्धि पूरे जनपद को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश को एक संदेश देती है कि एक काम करने वाला शिक्षक निश्चित रूप से उस मुकाम को हासिल कर सकता है जो वह चाहता है अतः आप सभी शिक्षक पूरे मनोयोग के साथ बच्चों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए तन मन धन से जुट जाएं। खंड शिक्षा अधिकारी कोपागंज आर पी राम ने उपस्थित अतिथियों का आभार और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अपने उच्चाधिकारियों का सहयोग अगर इसी तरह से मिलता रहा तो निश्चित रूप से शिक्षा क्षेत्र कोपागंज के सभी शिक्षक अपने विद्यालय को निपुण बनाते हुए एक कीर्तिमान स्थापित करेंगे ।उन्होंने उच्च अधिकारियों को आश्वस्त किया कि हमारे कोपागंज के शिक्षक अपने कर्तव्य निष्ठा और कार्य के प्रति बिल्कुल सजग हैं और पूरे जनपद में सबसे पहले निपुण विकासखंड के रूप में कोपागंज स्थापित होगा। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया उच्च प्राथमिक विद्यालय देईथान के बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुए सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इसी कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय देईथान के समस्त शैक्षिक स्टाफ एवं पूर्व में उस विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए सभी प्रधानाध्यापकों का अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह के माध्यम से सम्मान किया गया। ऐसे सभी शिक्षक शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है।
शिक्षक कमलेश कुमार अपनी शैक्षिक यात्रा का वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार उनके नेतृत्व मे विद्यालय ने उत्तरोत्तर विकास किया है । यहां के बच्चे पी.टी. व्यायाम एवं योगासन में जनपद, मण्डल, प्रदेश ही नहीं अपितु राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम फहराया है । कार्यक्रम का संचालन अरविन्द पाण्डेय एस.आर.जी. ने किया।
इस अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉक्टर संदीप राय, अरविन्द पाण्डेय, ए आर पी शैलेंद्र कुमार पाण्डेय, राजेश वर्मा राजेश यादव, कन्हैया लाल, संजय कुमार सुरेंद्र यादव संजय तिवारी प्रभु नाथ यादव वसीम अहमद, कुसुम कुमारी राय स्नेहलता जयंत यादव, फणींद्र राय, मुन्ना प्रसाद, अशोक यादव, , आभा त्रिपाठी, अमरनाथ राव, श्रीनाथ सिंह, संगीता पाण्डेय, रंजू तिवारी, मंजू देवी, नीतू राय,शारदा शर्मा प्रिंस राय, सत्यप्रकाश, दुर्गेश, आलोक गौतम, सुनील चौहान राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार सम्मानित रामनिवास मौर्य, जिला व्यायाम शिक्षक सहेंद्र सिंह, सीताराम यादव, मोतीचंद राम ,अवतार राम ,फरीदुल हक ,शिव चंद चौहान, बिंदुमती देवी अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कोपागंज मऊ । बुधवार को सुभासपा की जनपद इकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक
जिला हरदोई पावर हाउस का नाम कछौना मे आने वाला ग्राम समसपुर मे कई हफ्तों से लाइट नहीं आ रही
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत महोली में यह देवी धाम पूर्वजों से ही स्थापित हुआ है
Leave a Comment: