जिला हरदोई पावर हाउस का नाम कछौना मे आने वाला ग्राम समसपुर मे कई हफ्तों से लाइट नहीं आ रही
जिला हरदोई पावर हाउस का नाम कछौना मे आने वाला ग्राम समसपुर मे कई हफ्तों से लाइट नहीं आ रही
कोपागंज मऊ । बुधवार को सुभासपा की जनपद इकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक
अफज़ल गनी की रिपोर्ट ब्लॉक कोपागंज से जनपद मऊ
कोपागंज मऊ । बुधवार को सुभासपा की जनपद इकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक कोपागंज स्थित अतिप्राचीन गौरी शंकर मंदिर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रामजीत राजभर की अध्यक्षता में हुई । इस बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर धनउगाही व हम सभी की भीड़ दिखाकर अन्य दलों को बेचने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया । प्रदर्शन के उपरांत उपस्थित 45 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष को सौप पार्टी से हमेशा हमेशा के लिए अलग कर लिया । इससे स्पस्ट है कि सुभासपा टूटने की और कगार पर है ।
गत एक हफ्ते से सुभासपा ने जैसे भूचाल सा आ गया है स्थिति यह है कि एक के बाद एक कार्यकर्ता सुभास पा से अपने आप को अलग करते जा रहे हैं । अभी चंद दिन पूर्व जहां पार्टी के लगभग तीन दर्जन बड़े पदाधिकारी पार्टी से अलग हो गए हैं वही इसे लेकर आए दिन कार्यकर्ता एक के बाद एक त्यागपत्र देते जा रहे है । कुछ इसी तरह का मामला कोपागंज में भी देखने को मिला जहां बुधवार को अति प्राचीन गौरी शंकर मंदिर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रामजीत राजभर की अध्यक्षता में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई । जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर धन उगाही का आरोप लगाते हुए कहा कि 27 अक्टूबर 2002 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का गठन हुआ । गठन के बाद ओमप्रकाश राजभर को अपना नेता चुन लिया गया और उनकी अगुवाई में अतिपिछड़ा, अतिदलित, शोषित एवं वंचितों के हितार्थ काम करने का सकल्प लेकर गांव गांव घर घर घूम कर पार्टी को स्थापित किया । यही नही सभी फाउंडर मेम्बरों ने कड़ी मेहनत करके समाज के सहयोग से पार्टी को खड़ा किया । सभी ने आरोप लगाया कि जब भी लोकसभा बिधान सभा का चुनाव आता है तो ओमप्रकाश राजभर हम सभी कार्यकर्ताओं को जनसभा की ज़िम्मेदारी सौप पार्टी को बेचने में लग जाते है । सभी का कहना था कि जब पार्टी की नींव रखी गयी थी तो ओमप्रकाश ने कहा था की हम कोई भी चुनाव नही लडूंगा और ना ही अपने परिवार को लड़ने दूँगा । लेकिन आज उससे एक दम उल्टा हो रहा वह सिर्फ अपने व अपने दोनों बेटों के लिए राजनीति कर रहे है । सभी का कहना था कि रैलियों में हम सभी की भीड़ को दिखाकर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी के गठन के बाद से ही अन्य दलों को बेचने का एक मात्र काम किया हैं इसे हम कार्यकर्ता कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे । बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जमकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया । विरोध प्रदर्शन के बाद वहां उपस्थित 45 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपना लिखित इस्तीफा जिलाध्यक्ष रामजीत राजभर को सौंपते हुए अपने आप को पार्टी से अलग कर लिया । इससे यह स्पष्ट हो गया है कि सुभासपा टूटने की और कगार पर पहुंच चुकी है।
इनसेट
कोपागंज मऊ । सुभासपा के जिलाध्यक्ष रामजीत राजभर को इस्तीफा सौपने वालो में अरविंद राजभर प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश, लल्लन राजभर घोसी विधानसभा महासचिव, कमलेश राजभर सम्राट युवा जिलाध्यक्ष, राजेश राजभर ब्लाक अध्यक्ष कोपागंज, हरिकेश राजभर महासचिव घोसी, शिवचन्द्र राजभर जिलाउपाध्यक्ष घोसी, दीनानाथ भारती जिलाउपाध्यक्ष , जयप्रकाश राजभर जिलाध्यक्ष युवमंच , मुन्ना राजभर कोपागंज , राहुल राजभर युवानेता, पीयूष राजभर घोसी, चन्द्रशेखर राजभर , विजय बहादुर राजभर बीडीसी इंदारा , पंचम राजभर सेक्टर अध्यक्ष इटौरा डोरीपुर, रामकुंवर राजभर ब्लाक अध्यक्ष बडराव , आलोक कुमार मण्डल अध्यक्ष, चिरंजीव अध्यक्ष युवामंच, रामनिवास युवानेता, बबलु राजभर कोपागंज, अरविंद राजभर बूथ अध्यक्ष, सोनू राजभर बुथ अध्यक्ष, मोहन राजभर ब्लाक अध्यक्ष घोसी सहित कुल 45 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं रहे ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जिला हरदोई पावर हाउस का नाम कछौना मे आने वाला ग्राम समसपुर मे कई हफ्तों से लाइट नहीं आ रही
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत महोली में यह देवी धाम पूर्वजों से ही स्थापित हुआ है
पुलिस ने पीड़िता के पति को घर से उठाकर फर्जी मुकदमों में फसाने व प्रताड़ित करने की रच डाली साजिश
Leave a Comment: