अपनी बदहाली की गाथा गा रहा ऐमा का पंचायत भवन,ताले में बंद योजनाएं
अपनी बदहाली की गाथा गा रहा ऐमा का पंचायत भवन,ताले में बंद योजनाएं
पुलिस ने पीड़िता के पति को घर से उठाकर फर्जी मुकदमों में फसाने व प्रताड़ित करने की रच डाली साजिश
पुलिस ने पीड़िता के पति को घर से उठाकर फर्जी मुकदमों में फसाने व प्रताड़ित करने की रच डाली साजिश
लखनऊ, फतेहपुर :- जनपद फतेहपुर के थना खखरेरू अंतर्गत हकीमपुर खन्तवा की रहने वाली खलीकुननिशा ने पुलिस महानिदेशक लखनऊ के समक्ष प्रस्तुत होकर शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उसके पति नौशाद अहमद पुत्र स्व० नूर मोहम्मद को दिनांक 2-9-2022 को समय करीब 11-10 बजे रात्रि में थाना खखरेरू की पुलिस उसके घर पर आयी और पति को पूछताछ के बहाने थाने लेकर चली गयी। जब परिवार के अन्य सदस्यों ने इसका कारण पूछा तो पुलिस द्वारा कहा गया कि नौशाद को केवल पूछ ताछ के लिये ले जा रहें हैं जहां पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया जायेगा। किन्तु पीड़िता के पति को 3-9-2022 तक थाने पर बैठाये रहे और दिनांक 4-9-2022 को पुलिस द्वारा उसके पति को थाना के ऐमापुर चौराहा से गिरफतार करना बताया गया तथा गिरफतारी के समय नौशाद अहमद के पास से एक किलो 200 ग्राम गांजा व 315 बोर का तंमचा व एक जिन्दा कारतूस दिखाकर जेल भेज दिया गया। जबकि वास्तविकता तो यह है कि पीड़िता का पति अपने घर से खाली हाथ पुलिस के साथ गया था इसकी पुष्टि घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे से की जा सकती है। जबकि इसके पूर्व उसका पति गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जमानत पर दिनांक 2-9-2022 को घर आया था ही कि रात्रि में पुलिस दल पहुच कर उसे झूठे व फर्जी मुकदमे में फंसा दिया गया है। वहीं पुलिस ने इसी तरह से पूर्व में भी उसे कई झूठे मुकदमों में फंसा चुकी है, जबकि वह एक गरीब बेरोजगार व्यक्ति है जो मेहनत मजदूरी करके किसी तरह अपना व अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता है। पुलिस द्वारा बार-बार फसाए जाने के कारण ही वह अपने घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाया कि पुलिस की करतूत सामने आ सके। जो दिनांक 2-9-2022 पुलिस द्वारा घर से ले जाते हुए घटना कैमरे में कैद है। वही पीड़ित परिजनों का आरोप है कि नौशाद से थाना खखरेरू की पुलिस रंजिश रखती है जिससे पुलिस किसी न किसी झूठे मुकदमे में फंसाकर उसका जीवन बर्बाद करना चाहती है। पीड़िता ने बताया कि उसके 4 छोटी छोटी पुत्रियां है उनका जीवन यापन करने वाला नौशाद के अलावा अन्य कोई नहीं है सभी पुत्रियां नाबालिग हैं। जिसके कारण क्षेत्रीय पुलिस के कारनामों से हताश होकर पुलिस महानिदेशक लखनऊ से उपरोक्त तथ्यों, कारणों, परिस्थित्तियों को दष्टिगत रखते हुये उक्त प्राकरण की जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर के विरूद उचित कानूनी कार्यकाही करते हुए पीड़िता के परिवार व पति की जानमाल की सुरक्ष तथा झूठे मुकदमे में फासायें जाने की जांच करते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अपनी बदहाली की गाथा गा रहा ऐमा का पंचायत भवन,ताले में बंद योजनाएं
संविलयित उच्च प्राथमिक/ माध्यमिक विद्यालय महमूदाबाद में छात्र/ छात्राओं की बाडी की हुई जांच,
विद्यालय प्रबंध समिति- पीटीएम, की बैठक कर दी जानकारी,
Leave a Comment: