प्रभात राजपूत द्वारा गणेश चतुर्थी महोत्सव शमसाबद के मोहल्ला चौखंडा में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
प्रभात राजपूत द्वारा गणेश चतुर्थी महोत्सव शमसाबद के मोहल्ला चौखंडा में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
बागपत में हुए दो सड़क हादसों में दिन निकलते ही मां-बेटे समेत तीन की मौत, आठ घायल
उत्तर प्रदेश के बागपत में आज सुबह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे व ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार काठा गांव निवासी नाजिम (22) पुत्र वहीद अपनी मां सन्नो (45) के साथ मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में आया था। जिसके बाद दोनों कलक्ट्रेट के बाहर दोनों बड़ौत जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बागपत की तरफ से आई बस को उन्होंने रोकने के लिए का इशारा किया, लेकिन बस आगे जाकर रुकी। बस के पीछे आए तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया और साइड से बस में टक्कर मार दी। हादसे में नाजिम व उसकी मां सन्नों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार चार-पांच सवारी घायल हो गईं। हादसे के बाद दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर लहचौड़ा गांव के पास बदायूं से पानीपत जा रहे मजदूरों की ईको कार ट्रक से टकरा गई। जिसमें बदायूं निवासी मजदूर मुनेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ईको में सवार कई मजदूर व चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
प्रभात राजपूत द्वारा गणेश चतुर्थी महोत्सव शमसाबद के मोहल्ला चौखंडा में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
वाराणसी के बीएचयू अस्पताल जा रहे दरोगा को वाहन ने रौंदा, मौके पर ही मौत, पुलिस महकमे में खलबली
गोरखपुर में बड़ा हादसा: गोरखनाथ ओवर ब्रिज पर बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, दो की मौत
Leave a Comment: