बैंक में कैशियर के केबिन से दिन दहाड़े 20 लाख रुपए चोरी
बैंक में कैशियर के केबिन से दिन दहाड़े 20 लाख रुपए चोरी
गोरखपुर में बड़ा हादसा: गोरखनाथ ओवर ब्रिज पर बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, दो की मौत
गोरखपुर शहर के गोरखनाथ ओवरब्रिज पर मंगलवार की देर रात बेकाबू कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन मजदूरों को कुचल दिया। हादसे के बाद रेलिंग से टकराने कर तेज रफ्तार कार ओवरब्रिज पर पलट गई। गंभीर स्थिति में मजदूरों को पुलिस जिला अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। देवरिया जिले के रहने वाले मजदूर की स्थिति गंभीर है। पुलिस ने नेपाल से आ रहे कार सवार चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात 1.30 बजे महराजगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार गोरखनाथ ओवरब्रिज मोड़ पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने के बाद फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचलते हुए बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी 30 वर्षीय उमेश मौर्य और 50 वर्षीय दो अन्य मजदूर घायल हो गए। राहगीरों के सूचना देने पर पहुंची कोतवाली व गोरखनाथ थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल ले गई। हादसे के बाद कार में फंसे महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सहजनवा बाबू गांव निवासी पितांबर शर्मा, रामू ठाकुर, सुधीर और अमरजीत प्रजापति को बाहर निकाला। मामूली रूप से घायल कार सवार युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। कोतवाली पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामूली रूप से घायल कार सवार युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। कोतवाली पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बैंक में कैशियर के केबिन से दिन दहाड़े 20 लाख रुपए चोरी
क्षेत्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सपा नेता के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी
प्रयागराज के हाटिया चौराहे पर जर्जर भवन
Leave a Comment: