जिर्री सरपंच महेश यादव बने मध्य प्रदेश जिला कटनी ढीमरखेड़ा सरपंच संघ के अध्यक्ष
चुनाव के बीच निर्मित हुआ गहमागहमी का माहौल,पांच सरपंच ठोक रहे थे ताल,अंततः 48 सरपंचों ने चुना अध्यक्षढीमरखेड़ा जनपद में सरपंच संघ अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को सभी सरपंच मंगल भवन में एकत्रित हुए। गहमागहमी के बीच जिर्री ग्राम पंचायत सरपंच महेश यादव को सरपंच संघ का अध्यक्ष चुना गया। जिर्री सरपंच महेश यादव के अध्यक्ष बनाने में करीब 48 सरपंचों का समर्थन रहा।
सरपंच संघ के अध्यक्ष के लिए पहले तो पांच ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने ताल ठोकी।गहमागहमी का माहौल निर्मित होने से चार ग्राम पंचायतों के सरपंचों इससे दूर हो गए। जिला पंचायत सदस्य अजय गौटिया ने अहम भूमिका निभाई और 48 ग्राम पंचायत सरपंचों ने मिलकर जिर्री सरपंच महेश यादव को अध्यक्ष बनाया।
जिर्री सरपंच के अध्यक्ष बनते ही समर्पित सरपंचों ने पुष्पमाला पहनाकर अध्यक्ष का स्वागत किया। वहीं अध्यक्ष ने भी समर्पित सरपंचों को पुष्प माला और पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया।इस मौके पर मिठाई का वितरण किया गया।अध्यक्ष बनते ही समर्थकों ने डीजे साउंड और बैंडबाजों के साथ जुलूस निकाला गया। रिपोर्टर सत्येंद्र बर्मन
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: