लेखपाल और पुलिस की सहमती से पट्टे की भूमि पर कब्जा कर रहा ग्राम प्रधान


स्थानीय पुलिस की कार्यशैली से परेशान पीड़ित पहुंचा अपर पुलिस महानिदेशक के द्वार दिया प्रार्थना पत्र

लेखपाल और पुलिस की सहमती से पट्टे की भूमि पर कब्जा कर रहा ग्राम प्रधान

कासिमपुर/हरदोई_उत्तर प्रदेश सरकार एक ओर  एंटी भूमाफियाओं के खिलाफ शक्त अभियान चलाकर अवैध रूप से सरकारी जमीनों पर काबिज माफियाओं पर कार्यवाही कर रही है तो वहीं दूसरी ओर भू माफियाओं के द्वारा आज भी सरकारी एवं गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं।ऐसा ही एक मामला संडीला तहसील के थाना कासिमपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत अकोहरा नेवादा का प्रकाश में आया है।अकोहरा निवासी 80 वर्षीय झम्मन पुत्र चंदन ने बीते 31/08/2022 को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ को दिए प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि हमारे भूमि गाटा संख्या 556 खा/क्षेत्रफल 02530 हेक्टेयर पर विपक्षी ग्राम प्रधान राम रतन पुत्र मंगू, संजय, संतोष पुत्र गण राम रतन निवासी बड़ेल खेड़ा मजरा अकोहरा नेवादा ने जबरदस्ती गुंडई दबंगई कर प्रार्थी की खड़ी धान की फसल में नींव खोदकर नव निर्माण कराना चाहते हैं जिसके लिए नवनिर्माण की सामग्री मौके पर पड़ी है जिसे तत्काल हटाया जाए।प्रार्थी अत्यंत गरीब किस्म का वृद्ध व्यक्ति है प्रार्थी के पास उपरोक्त भूमि के अलावा अन्य कोई उपजाऊ भूमि नहीं है कई वर्ष पूर्व में प्रार्थी की उपरोक्त भूमि पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा पैमाइश कराकर मेड़बंदी कर दी गई थी मौके पर मौजूद प्रार्थी की पुत्री को बिपक्षियों ने गाली गलौज किया जिसके संबंध में थाना कासिमपुर में शिकायती पत्र दिया पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।उपरोक्त प्रार्थी के गाटा संख्या में विपक्षी वर्तमान ग्राम प्रधान को अवैध निर्माण कराने से तत्काल रोका जाए।पीड़ित झम्मन के अनुसार उन्होंने अपने पुराने पट्टे की भूमि को बरकरार बनाए रखने के लिए तहसीलदार राजीव यादव उप जिलाधिकारी देवेंद्र पाल संडीला जिलाधिकारी हरदोई सहित स्थानीय थाने पर कई प्रार्थना पत्र दिए जिनके संबंध में पट्टे भूमि की पैमाईश करने पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल धीरेंद्र सिंह ने उक्त भूमि को संक्रमणीय भूमि बता कर चलते बने।उनके अनुसार उक्त मामले की रिपोर्ट बना कर उप जिलाधिकारी को सौंप दी है आदेश मिलते ही टीम बना कर पुनः पैमाइश की जायेगी।वृद्ध पीड़ित झम्मन के अनुसार उन्हें थाने बुलाए जाने के पश्चात विपक्षी निर्माण कार्य को प्रारंभ कर देते हैं क्षेत्रीय लेखपाल ने विपक्षियों के पक्ष में नपाई कर दी है मौके पर पुलिस की मौजूदगी में ग्राम प्रधान के पुत्रों ने लाठी-डंडों के साथ दौड़ा कर मार पिटाई करने का प्रयास किया पर पुलिस मौके पर मूकदर्शक बन वीडियो बनाती रही।उप जिलाधिकारी का सरकारी फोन न उठने के दौरान मामले संबंधी जानकारी देते हुए तहसीलदार ने बताया कि मुझे मामले की जानकारी नहीं है प्रार्थना पत्र आते हैं मैं उन्हें आगे भेज देता हूं इसलिए मुझे याद नहीं है पीड़ित को मेरे समक्ष पुनः भेजा जाए।जबकि क्षेत्रीय लेखपाल ने गोलमोल जवाब देते हुए मामले को टालने का प्रयास किया जिससे साफ प्रतीत होता है कि जिम्मेदार भू माफिया प्रवृत्ति के वर्तमान प्रधान के साथ पूरी तरह से मिले हुए है।अगर ऐसा है, तो फिर क्या ऐसे भू माफियाओं पर कभी कोई कार्यवाही हो सकती है या गरीब वृद्ध पट्टा धारकों को न्याय मिल सकता है।वृद्ध पीड़ित आज भी न्याय की गुहार लगाते हुए दर-दर भटकने को मजबूर है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।