मिर्जापुर जिगना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बहुती चक चौरा में दलित छात्रा के संग दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है
मिर्जापुर जिगना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बहुती चक चौरा में दलित छात्रा के संग दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है
एक की मौत, तीन गंभीर
औरैया में गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की भर्ती के लिए आयोजित दौड़ के दौरान एक उम्मीदवार की मौत हो गई। तीन अन्य की हालत बिगड़ गई है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभ्यर्थियों के लिए पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी। इसी दौरान गिरने से एक उम्मीदवार की जान चली गई। अभ्यर्थी की पहचान गौतमबुद्ध नगर निवासी 22 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है। तीन अन्य मेरठ के निखिल पवार, घाटमपुर कानपुर के रंजीत और सुखपुरा बलिया के सतीश यादव हैं। तीनों का दिबियापुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि दौड़ के दौरान सभी पॉलिटेक्निक रोड पर गिर गए। अंचल अधिकारी सदर सुरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है और अन्य का इलाज किया जा रहा है। एक ग्रुप में 75 लड़कों ने 5 किलोमीटर की दौड़ में भाग लिया था। सभी को कनही का पुरवा वाली सड़क पर दो फेरों में 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी। आधी दौड़ के बीच पॉलिटेक्निक रोड पर पहुंचते ही एक लड़का अचानक गिर गया। पीछे आ रहे 10 युवक भी उसके ऊपर गिर गए। इससे एक युवक की जीभ कट गई। एक के सिर और दूसरे के हाथ में चोट आई है। युवक की मौत का कारण हीट स्ट्रोक माना जा रहा है। तेज धूप होने के कारण उसे चक्कर आया था।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मिर्जापुर जिगना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बहुती चक चौरा में दलित छात्रा के संग दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है
महू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिग्डम्बर में उप सरपंच ने अपना अलग रूम की वेवस्ता को लेकर आज दो महीने से सचिव से बात कर रहे हैं
लखनऊ की राजधानी सरोजिनी नगर क्षेत्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का पर्चा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाया जा रहा है
Leave a Comment: