पोथी व कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा प्रारंभ


पोथी व कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा प्रारंभ

कमलापुर सीतापुर महोली में पुर्व प्रधान बृजपाल सिंह के द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन प्रारंभ हुआ। कथा शुभारंभ के अवसर पर व्यासपीठ पर विराजित होकर पंडित अमित भारद्वाज (राघव बाबा)ने धर्मालुजनों को रामकथा के महत्व से परिचित कराया, धर्मसभा में कहा कि रामचरित्र मानस भारतीय धर्म व संस्कृति का प्रतिबिम्ब है श्री राम कथा के प्रथम दिवस कथा शुभारंभ के मौके पर अमित भारद्वाज के द्वारा पोथी व कलश यात्रा निकली गई। महोली के महोठेरानी मंदिर से विशेष पूजा अर्चना के बाद पोथी व कलश यात्रा प्रारंभ हुई। अमित भारद्वाज के सानिध्य में यह पौथी महोठेरानी मंदिर से कमलापुर कस्बे होते हुए पीरनगर सगंम कलश यात्रा बैण्ड बाजे के साथ निकली। अमित भारद्वाज ने बताया कि रामचरित मानस केवल एक ग्रंथ नही बल्कि आर्यावृत्त की धर्म व संस्कृति को प्रकट करने वाला विशिष्ट पुराण है। अमित भारद्वाज ने कहा कि रामचरित मानस की रचना कर महर्षि तुलसीदासजी ने भारतवासियो पर अंनत उपकार किया है। यह ग्रंथ शिव व हरी विष्णु की महिमा को एकाकार करने की प्रेरणा देता है। रामचरित मानस में शिव व पार्वती की कथा एवं उसके बाद प्रभु श्रीराम की कथा दोनो ग्रंथ में समाहित है। आपने कहा कि जो भी धर्मालुजन रामचरित मानस की पौथी का पूरे मन वचन काया से पूजन करते है तथा आपने अपने घरो में इसका पाठ करते है। उन्हे प्रभु शिव व प्रभु राम दोनों की कृपा प्राप्त होती है। जीवन में जब भी रामकथा सुनने का अवसर मिले उस अवसर को नहीं चुकने दे। प्रभु राम भारत की भूमि पर निवास करने वाले करोडो लोगों की आस्था व विश्वास के प्रतीक है कथा शुभारंभ अवसर पर कथा के यमजान पुर्व प्रधान बृजपाल सिंह परिवार ने पोथी पूजन किया। इस अथर्व सिंह सूरत सिंह शिवम सिंह भदौरिया कुणाल सिंह वंश सिंह करण सिंह आदित्य सिंह अभिनव सिंह प्रांजल सिंह रिकू सिंह अनुराग जयसवाल ऋषि मिश्र छोटे कश्यप बब्लू सिंह  आदि उपस्थित थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।