प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कराए गए विकास कार्यों पर किताब लिखी जाए तो पन्ने कम पड़ जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कराए गए विकास कार्यों पर किताब लिखी जाए तो पन्ने कम पड़ जाएंगे
पुतली अंधता, विश्व में अंधेपन के प्रमुख कारणों में से एक है।
पुतली अंधता, विश्व में अंधेपन के प्रमुख कारणों में से एक है। खेती, कारखानों में काम करते समय उचित सुरक्षित चश्में एवं उपकरणों का उपयोग न करना, हरी सब्जियों एवं ताजे फलों का सेवन न करना एवं चिकित्सीय परामर्श के बिना पारम्परिक नेत्र औषधियों का प्रयोग भी पुतली अंधता का कारण हो सकता है।
कोविड-19 महामारी के बाद प्रभावित चिकित्सीय सेवाओं में पुतली अंधता के उपचार हेतु प्रत्यारोपण की सेवाएं भी एक हैं। वर्तमान समय में पुतली अंधता के उपचार के लिये पुतली (कार्नियां) की अनुपलब्धता के कारण पुतली प्रत्यारोपण की संख्या में भारी गिरावट आयी है। इस दिशा में सीतापुर ऑख अस्पताल द्वारा संस्थान के जनक पद्मश्री पद्मविभूषण डा0 एम0पी0 मेहरे के नाम पर उनकी जनमानस की सहायता हेतु कार्य करने की निरन्तता को याद करते हुये दिनांक 25 अगस्त 2022 को डा0 एम0पी0 मेहरे आई बैंक का उद्घाटन जिलाधिकारी अनुज सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। आई बैंक की स्टोर क्षमता के साथ अन्य विशेषताओं की जानकारी जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कर्नल डा0 मधु भदौरिया से प्राप्त की। इसके उपरान्त डा0 एम0पी0 मेहरे द्वारा सीतापुर में ऑख अस्पताल स्थापित करने हेतु जो-जो प्रयास किये गये, डा0 मेहरे की उपलब्धियों व उनके संघर्षों के प्रति जानकारी प्राप्त कर अन्य लोगों को डा0 मेहरे जैसा प्रयास करने, सहयोग करने के लिये प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि नेत्रदान महादान है यह महत्वपूर्ण है कि डा0 मेहरे के संघर्षों एवं उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति से हम सब कुछ सीख सकते हैं। सीतापुर की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर ऑख अस्पताल से जानी जाती है। इस ऑख अस्पताल की पहचान को बनाये रखने के लिये जनपदवासियों, मीडिया बन्धुओं से निवेदन किया कि इस नेत्रदान की जागरूकता का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाये तथा लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाये तभी अन्त्योदय को सफल बनाया जा सकेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि जब हम सब लोग यह सोच लें कि हमें कुछ करना है तो अवश्य ही कर लेंगे। डा0 मेहरे जनपदवासियों को जो जिम्मेदारी देकर गये हैं उस जिम्मेदारी को हम सबको मिलकर पूरा करना है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कर्नल डा0 मधु भदौरिया को आश्वस्त किया कि हम भी आपका सहयोग करेंगे ताकि ऑख के लिये किसी भी जरूरमंद को लम्बे समय का इंतजार न करना पड़े। इसलिये इस नेत्रदान की मुहीम को हम सबको तेजी से आगे बढ़ाना है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कर्नल डा0 मधु भदौरिया ने कहा कि नेत्रदान पखवारे की जागरूकता नुक्कड़ नाटक, लेक्चर आदि के माध्यम से की जा रही है, जिसका प्रचार-प्रसार ज्यादा से ज्यादा हो। मीडिया बन्धुओं से अपील की कि जिस किसी की मृत्यु जिस किसी कारणवश हो जाती है तो उनके परिजन, रिश्तेदार मृत व्यक्ति के ऑखों पर गीली पट्टी रख दें एवं पंखा चला दें एवं ऑख अस्पताल के फोन नम्बर-6307998692 पर सूचना दे दें एवं यह भी बता दें कि मृत्यु किस बीमारी के उपरान्त हुयी है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के 06 घण्टे के भीतर नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण की जाती है। अंधापन अभिशाप है इस अभिशाप को समाप्त करने के लिये सभी लोगों को सहयोग अपेक्षित है कि नेत्रदान के महाआन्दोलन में अपनी भागदारी निभायें।
इस अवसर पर ऑख अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी कर्नल डा0 मधु भदौरिया, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीपक, आई बैंक की मेडिकल डायरेक्टर एवं कार्निया चिकित्सक डा0 नेहा उपस्थित रहीं। अस्पताल प्रशासन से धीरेन्द्र कुमार शर्मा, जितेन्द्र बहादुर सिंह, अंशु सिंह, सबा बुशरा, अक्षय वर्मा, रंजना शुक्ला एवं स्वर्णिम अवस्थी ने भी कार्यक्रम के संचालन में योगदान दिया। आज तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की खास रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कराए गए विकास कार्यों पर किताब लिखी जाए तो पन्ने कम पड़ जाएंगे
: आगामी नगर निगम के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस आई का सहादतगंज वार्ड लखनऊ में जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन हुआ
कांग्रेस पार्टी के नेता विनय राठौर ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा में पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं
Leave a Comment: