थाना पनियरा क्षेत्रांतर्गत रुदलापुर ग्राम में हुई सनसनीखेज हत्या का हुआ खुलासा।


थाना पनियरा क्षेत्रांतर्गत रुदलापुर ग्राम में हुई सनसनीखेज हत्या का हुआ खुलासा।


 लोकेशन महराजगंज यूपी 

 *गोरखपुर मंडल ब्यूरो चीफ रमन वर्मा 
* 
उत्तर प्रदेश के महराजगंज द्वारा घटना का सफल अनावरण करने हेतु पुलिस की पांच टीमें लगाई गई ।
गिरफ्तारी विवरण- थानाध्यक्ष पनियरा सत्यप्रकाश सिंह मय हमराह  चौकी प्रभारी मुजरी अरूण कुमार सिंह तथा एसओजी प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह मय टीम के चौरी तिराहें मौजूद थे, कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम रुद्रलापुर में जो घटना घटी है उसे संबंधित अभियुक्त संजय मद्धेशिया तथा मंजीत कुमार महतो घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पल्सर के साथ कर करमहिया से चौरी होते हुए गीड़ा को जाने वाले हैं। मुखबिर की बात पर विश्वास कर मुखबिर को साथ लेकर बताए हुए स्थान का पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को चौरी तिराहे पर ही धेर-धार कर सुबह समय करीब 07.40 बजे पकड़ लिया गया। अभियुक्त गणों की शिनाख्त कर जामा तलाशी ली गई। जामा तलाशी के दौरान घटना मे प्रयुक्त 3 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद मोटरसाइकिल पल्सर एवं अभियुक्तगण की निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद किया गया।
पूछताछ विवरण- अभियुक्तगणों से कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त संजय कुमार मद्धेशिया द्वारा बताया गया कि रिंकी मद्धेशिया मेरी पूर्व पत्नी है। अभियुक्त संजय मद्धेशिया पुत्र केशव मद्धेशिया सा0 रूद्रापुर थाना पनियरा जनपद महराजगंज उम्र 42 वर्ष पूछने पर बता रहा है कि साहब मेरी पत्नी रिंकी मद्धेशिया तथा लड़की काजल मद्धेशिया मुझसे स्वछंद होकर  मेरे घर ग्राम रूदलापुर थाना पनियरा मे मेरे पिता के मकान मे आकर कब्जा कर के रहने लगी तथा मेरे पिता के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करने लगी जिससे मै उस मकान मे नहीं रह पाता था । मै विदेश में नौकरी करने लगा । उसी दौरान उसने कोर्ट से भी उसने हर्जा खर्चा का दावा किया था। मै उसे कई बार समझाया था कि तुम मेरा धन व धर्म नष्ट न करो नही तो तुम्हे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। किन्तु वह नही मानी गांव के लोग भी मुझे मेरे परिवार का भला बुरा मुझे बताते थे। इन चीजो से तंग आकर मैने अपने साथी मंजीत महतो के साथ इसको रास्ते से हटा देने की योजना बनायी । 
   योजना के फल स्वरूप हम दोनो शाम करीब 07 बजे गीडा गोरखपुर से चले तथा रात्रि में गांव के इर्द – गिर्द घूमने लगे। योजना अनुसार समय 10.30 बजे के करीब जब गांव में सन्नाटा छा गया। तब मेरे कहने पर मंजीत महतो ने रिंकी के मोबाइल पर फोन मिलाया। शाम से पहले भी उससे कई बार बात हुई थी। बुलाने पर गांव के बाहर दोनो के आने पर हमने तथा हमारे साथी मंजीत ने पूर्व से रखे चाकूओं को अपने- अपने जेब से निकाल कर दोनो को जान से मारने की नियत से चाकू गोदे तथा गला रेत दिये। घटना के फलस्वरूप काजल की मृत्यु हो गयी तथा दुर्भाग्य वश मेरी पत्नी रिंकी बच गयी। काजल मेरी लड़की थी, किन्तु उसका भी व्यवहार मुझे पसन्द नही था। इन दोनो के दिनचर्या/व्यवहार से तंग आकर मैने अपने दोस्त मंजीत महतो के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।
बरामदगी-
1.    03 अदद मोबाइल फोन
2.    01 अदद पल्सर वाहन
3.    02 अदद आलाकत्ल चाकू।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1.    संजय मद्धेशिया पुत्र केशव मद्धेशिया सा0 रूद्रलापुर थाना पनियरा जनपद महराजगंज उम्र 42 वर्ष।
2.    मंजीत महतो पुत्र धर्मनाथ महतो नि0 जैतपुर कोठी थाना दाउदपुर जनपद छपरा बिहार उम्र 22 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.    थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह थाना पनियरा 
2.    एसओजी प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह 
3.    उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह चौकी प्रभारी मुजरी
4.     उप निरीक्षक मनोज यादव 
5.    हेड कांस्टेबल सोनू यादव 
6.    कांस्टेबल कृष्ण कुमार पांडे 
7.    कांस्टेबल मनोज कुमार थाना पनियरा।
8.    हे0का0 कुतुबुद्दीन 
9.    का0 अभिनव सिंह 
10.    का0 आलोक पाण्डेय
11.    का0 हृदय राम यादव
12.    का0 रामआशीष यादव

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।