अंचलवासियों के शिकायत के मद्देनजर लंबित दाखिल-खारिज को ससमय निपटाने,


लंबित कार्यों को शीध्र पूरा करे अंचल- सुरेन्द्र

यूपी अब तक संवाददाता अब्दुल कादिर की रिपोर्ट 

ताजपुर  / समस्तीपुर   : - - 23 अगस्त 2022

अंचलवासियों के शिकायत के मद्देनजर लंबित दाखिल-खारिज को ससमय निपटाने, भूमिहीन को वास भूमि, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा, दलित बस्ती में पहुंच पथ की व्यवस्था समेत अन्य मांगों को लेकर भाकपा माले की 5 सदस्यीय टीम ने बुधवार को अंचल कार्यालय का जायजा लिया. इस संबंध में कई कर्मचारी समेत अन्य लोगों से बातचीत की गई. कार्यों की लेटलतीफी पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे शीध्र निपटाने का पहल तेज करने का आग्रह किया गया.
   मौके पर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भूमिहीन को वास की भूमि, पर्चा धारी को कब्जा दिलाने, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा देने, दलित बस्तियों में पहुंच पथ बनाने, सरकारी जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने के संबंध में कई बार स्मार-पत्र सौंपाकर कारबाई की मांग की गई लेकिन ओर इस ओर कर्मचारी एवं अधिकारी कोई कारबाई नहीं कर सके. उन्होंने कहा कि यदि यथाशीघ्र मांगों पर कारबाई नहीं की गाई तो सितंबर से भाकपा माले आंदोलन शुरू करेगी.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।