जिलाधिकारी अनुज सिंह ने आज तहसील सदर में कृषक सम्मान निधि की हो रही डाटा फीडिंग का औचक निरीक्षण किया


जिलाधिकारी अनुज सिंह ने आज तहसील सदर में कृषक सम्मान निधि की हो रही डाटा फीडिंग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न फाईलों में अंकित लाभार्थियों का विवरण देखा एवं अंकित मोबाइल नम्बर पर फोन से वार्ता कर उनसे मिल रही कृषक सम्मान निधि के बारे में जानकारी ली। महिला लाभार्थियों से भी फोन के माध्यम से जानकारी ली। उन्होंने तहसीलदार सदर को निर्देश दिये कि यदि लाभार्थी कई भाई हों जिनमें किसी एक का सत्यापन हो गया है, अन्य भाईयों का सत्यापन लाम्बित है तो ऐसे लम्बित आवेदनों को त्वरित सत्यापित कराना सुनिचित किया जाये। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जिन लाभार्थियों के मोबाइल नम्बर/विवरण आपके पास उपलब्ध है उनसे फोन के माध्यम से सम्पर्क कर एवं कर्मचारियों को भेजकर फीडिंग एवं सत्यापन का कार्य सुनिश्चित किया जाये, जिससे अनावश्यक विलम्ब न होने पाये। 
    इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी के न्यायालय का भी निरीक्षण किया। न्यायालय में उपलब्ध विभिन्न दस्तावेजों में अंकित विवरण को देखा। पुरानी से पुरानी फाईलें निकलवाकर अंकित विवरण देखते हुये उपजिलाधिकारी सदर को निर्देश दिये कि त्वरित निस्तारित होने वाले मुकदमों को निस्तारित किया जाये। वरासत के मुकदमों को अधिक समय तक लम्बित न रखा जाये एवं जाति, आय, निवास के आवेदनों का एक सप्ताह के अन्दर प्रमाण-पत्र जारी किया जाये।
    निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी राम भरत तिवारी, उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार, तहसीलदार सदर ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, नायब तहसीलदार सदर सुखबीर सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। आज तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।