: जिला बहराइच मे थाना रिसिया का हुआ  उद्घाटन


 

: जिला बहराइच मे थाना रिसिया का हुआ  उद्घाटन

रिसिया बहराइच

आज दिनांक 24 -8 -2022 को थाना रिसिया  नानपारा बहराइच रोड पर रिसिया मोड पार्क के बगल में थाना रिसिया का उद्घाटन हुआ  अभी तक थाना रिसिया एक  मंदिर की जगह में किराए पर संचालित  था काफी मशक्कत के बाद थाना परिसर की जमीन रिसिया मोड पार्क के बगल में नानपारा बहराइच  रोड पर मिली  जो आज बनकर कंप्लीट होने पर बहराइच के जिला अधिकारी डा दिनेश चंद्र  व पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार चौधरी के द्वारा आज रिसिया थाने का उद्घाटन हुआ इस मौके पर बहराइच के जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि करनवीर सिंह व बहराइच के सांसद श्री अच्छैवर लाल गौड़ जी महासी विधायक सुरेश्वर सिंह नानपारा विधायक श्री राम निवास वर्मा व बहराइच श्रावस्ती के एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी की उपस्थिति में रिसिया थाने का भव्य उद्घाटन हुआ इस मौके पर डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की छात्राओं संबोधित करते हुए बताया कि बच्चियों को किसी प्रकार की डरने की जरूरत नहीं है उनको मेहनत कर पढ़ने की जरूरत है और पायलट व अधिकारी बनने की जरूरत है जिला अधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि मौके मौके पर मेरे द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है सभी दूरदराज के बच्चों को अच्छी शिक्षा अच्छा भोजन मिले इसके लिए मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं और विद्यालय का निरीक्षण कर रहा हूं सभी छात्राएं विद्यालय की मौजूद रही छात्राओं को संबोधित करते हुए महसी विधायक श्री सुरेश्वर सिंह  ने कहा कि किसी को पता नहीं है कि गरीब के बच्चे कहां से कहां तक पहुंच सकते हैं एक गरीबी में पढ़ने वाला बच्चा भारत का प्रथम राष्ट्रपति व वैज्ञानिक बन सकता है एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है तो आप लोग भी पढ़ लिखकर बहुत आगे जा सकते हैं इसलिए सभी बच्चों को मेहनत कर पढ़ने की जरूरत है इस मौके पर मौजूद रिसिया नगर पंचायत अध्यक्ष श्री महमूद चेयरमैन डॉ राजू निगम जय प्रकाश अग्रहरि थाना अध्यक्ष श्री इंद्रजीत यादव व समस्त आला अधिकारी मौजूद रहे तथा अधिकारियों की मौजूदगी में रिसिया थाने का भव्य उद्घाटन हुआ  इस मौके पर क्षेत्रीय क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान व भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज हुई और बड़े ही धूमधाम से कार्यक्रम संपन्न हुआ
[12:20 AM, 8/24/2022] +91 99197 26378: पेस है
राजेंद्र प्रसाद के साथ अदहम खान की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।